“सच की आवाज़, हर दिन आपके साथ”

Advertisement

विदेश भेजने के नाम पर 14 लाख की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

विदेश भेजने के नाम पर 14 लाख की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

📍 कैथल | 🗓️ 22 मई 2026

कैथल, 22 मई: विदेश भेजने के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले आरोपियों के खिलाफ जिला पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में थाना चीका क्षेत्र के एक मामले में एंटी इमिग्रेशन सेल ने 14 लाख रुपये की ठगी करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक मनप्रीत सिंह सूदन के निर्देशानुसार एंटी इमिग्रेशन सेल प्रभारी पीएसआई शुभ्रांशु की अगुवाई में एएसआई सुरेंद्र सिंह की टीम ने दाना मंडी लुधियाना निवासी जगजीत सिंह को काबू किया।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार गांव सेर निवासी गुरुदेव सिंह ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि उनके गांव में कपड़ा बेचने आने वाले प्यारा सिंह ने उनके पिता को बताया कि उसका भतीजा और कुछ जानकार विदेश भेजने का काम करते हैं। इसके बाद उनकी मुलाकात आरोपी जगजीत सिंह और अन्य लोगों से करवाई गई।

आरोपियों ने शिकायतकर्ता के बेटे को इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया भेजने का झांसा दिया और गांव पीडल में मिलकर जरूरी दस्तावेज ले लिए। बाद में आरोपियों ने यूके वीजा और बायोमेट्रिक प्रक्रिया के नाम पर पहले 20 हजार रुपये मांगे और धीरे-धीरे टिकट, वीजा तथा अन्य खर्चों के बहाने कुल 14 लाख रुपये की ठगी कर ली।

शिकायतकर्ता ने जब पैसे वापस मांगे तो आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकियां देनी शुरू कर दीं और बाद में फोन उठाना भी बंद कर दिया।

मामले में थाना चीका में केस दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है तथा उससे गहन पूछताछ के लिए अदालत से 3 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *