थाना तितरम पुलिस ने 135 लीटर लाहण सहित शराब तस्कर को किया गिरफ्तार
कैथल, 22 मई: अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना तितरम पुलिस ने गांव प्यौदा से एक आरोपी को 135 लीटर लाहण सहित गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक मनप्रीत सिंह सूदन के निर्देशानुसार थाना तितरम पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए एएसआई राममेहर सिंह की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर गांव प्यौदा निवासी बलजीत सिंह के खेत स्थित कोठे पर दबिश दी।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने संदिग्ध बलजीत सिंह को मौके पर काबू कर लिया। जांच के दौरान खेत कोठे में रखे ड्रम से 135 लीटर लाहण बरामद हुआ।
मामले में थाना तितरम में केस दर्ज कर आरोपी के खिलाफ नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जा रही है।


Leave a Reply