“सच की आवाज़, हर दिन आपके साथ”

Advertisement

थाना पुंडरी पुलिस द्वारा 25 बोतल देसी शराब सहित आरोपी काबू

थाना पुंडरी पुलिस द्वारा 25 बोतल देसी शराब सहित आरोपी काबू

कैथल। अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ पुलिस अधीक्षक मनप्रीत सिंह सूदन के निर्देशानुसार चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पुंडरी पुलिस ने एक आरोपी को 25 बोतल देसी शराब सहित गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना पुंडरी पुलिस के एचसी मनोज कुमार की टीम को एक गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि हाबड़ी क्षेत्र में अवैध रूप से शराब बेची जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए हाबड़ी स्थित एक दुकान पर छापेमारी की।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने हाबड़ी निवासी जीवनजोत उर्फ हैप्पी को काबू कर लिया। जांच के दौरान दुकान से दो गत्ता पेटियों में रखी कुल 25 बोतल देसी शराब बरामद की गई।

बरामद शराब के संबंध में आरोपी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद आरोपी के खिलाफ थाना पुंडरी में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया।

पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ नियमानुसार आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *