कैथल, 4 अगस्त। डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों के बीच कैथल पुलिस ने आमजन को सरकारी योजनाओं के नाम पर होने वाली ऑनलाइन ठगी से सतर्क रहने की सलाह दी है। पुलिस अधीक्षक मनप्रीत सिंह सूदन ने कहा कि साइबर अपराधी अब केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का नाम लेकर लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं।
एसपी ने बताया कि ठग प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, पेंशन योजना, गैस सब्सिडी, महिला सशक्तिकरण योजना और छात्रवृत्ति योजना जैसी योजनाओं का झांसा देकर लोगों को फोन, व्हाट्सऐप और फर्जी संदेश भेज रहे हैं। वे खुद को सरकारी अधिकारी या एजेंट बताकर आवेदन सत्यापन, डाटा अपडेट या योजना का लाभ जारी करने के नाम पर बैंक खाते की जानकारी, OTP, आधार नंबर, पैन कार्ड और अन्य गोपनीय जानकारी मांगते हैं।
उन्होंने स्पष्ट किया कि कोई भी सरकारी विभाग फोन, ईमेल या व्हाट्सऐप के माध्यम से नागरिकों से बैंक डिटेल, OTP या अन्य गोपनीय जानकारी नहीं मांगता। सरकारी योजनाओं का लाभ केवल आधिकारिक पोर्टल या संबंधित सरकारी कार्यालयों के माध्यम से ही दिया जाता है।
एसपी मनप्रीत सिंह सूदन ने नागरिकों से अपील की कि किसी भी अज्ञात लिंक पर क्लिक न करें और किसी भी संदिग्ध कॉल या संदेश पर भरोसा करने से पहले उसकी पुष्टि संबंधित विभाग या साइबर क्राइम शाखा से अवश्य करें। उन्होंने कहा कि थोड़ी सी सतर्कता अपनाकर साइबर ठगी से बचा जा सकता है।
उन्होंने बताया कि यदि किसी व्यक्ति के साथ साइबर धोखाधड़ी होती है तो वह तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराए, ताकि समय रहते कार्रवाई कर नुकसान को रोका जा सके।
Focus Keywords:
- कैथल साइबर ठगी
- सरकारी योजनाओं के नाम पर ठगी
- एसपी मनप्रीत सिंह सूदन
- साइबर फ्रॉड अलर्ट
- बैंक डिटेल OTP फ्रॉड
- प्रधानमंत्री आवास योजना ठगी
- किसान सम्मान निधि साइबर फ्रॉड
- Cyber Crime Kaithal
- Haryana Cyber Fraud News


Leave a Reply