“सच की आवाज़, हर दिन आपके साथ”

Advertisement

सीवन पुलिस ने 33 बोतल हथकड़ी शराब सहित आरोपी को किया गिरफ्तार

सीवन पुलिस ने 33 बोतल हथकड़ी शराब सहित आरोपी को किया गिरफ्तार

📍 कैथल | 🗓️ 23 मई 2026

कैथल, 23 मई: अवैध शराब के कारोबारियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सीवन पुलिस ने एक आरोपी को हथकड़ी शराब सहित गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार थाना सीवन पुलिस के एचसी बलजीत सिंह की टीम सायंकालीन गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि गांव क्कयोर माजरा क्षेत्र में एक व्यक्ति अवैध शराब लेकर घूम रहा है।

सूचना के आधार पर पुलिस ने गांव क्कयोर माजरा में नाकाबंदी की। कुछ देर बाद गांव की तरफ से पैदल आ रहे संदिग्ध व्यक्ति को पुलिस ने काबू कर लिया। आरोपी की पहचान गांव क्कयोर माजरा निवासी सोमदत्त के रूप में हुई।

जांच के दौरान आरोपी के कब्जे से प्लास्टिक कैनी में रखी 33.25 बोतल हथकड़ी शराब बरामद हुई।

मामले में थाना सीवन में केस दर्ज कर लिया गया है तथा पुलिस द्वारा नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *