“सच की आवाज़, हर दिन आपके साथ”

Advertisement

सीवन में घर से चोरी के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, दो आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके

Post Image Siwan Mein Ghar Se Chori Ke Mamle Mein Ek Aur Aropi Girftar, Do Aropi Pehle Hi Pakde Ja Chuke

सीवन में घर से चोरी के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, दो आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके

📍 कैथल | 🗓️ 20 मई 2026

कैथल, 20 मई: संपत्ति संबंधी अपराधों पर शिकंजा कसते हुए थाना सीवन पुलिस ने घर से सामान चोरी के मामले में एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। इससे पहले इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

पुलिस अधीक्षक मनप्रीत सिंह सूदन के निर्देशानुसार थाना सीवन पुलिस के एसआई जयभगवान के नेतृत्व में एएसआई सुरेश कुमार की टीम ने सीवन निवासी श्रवण कुमार को काबू किया।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार सीवन निवासी चरण कौर ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 5 मई की रात अज्ञात चोर उनके मकान का ताला तोड़कर बर्तन, टोंटियां, इन्वर्टर बैटरी और 15 हजार रुपये नकद चोरी कर ले गए थे। इस संबंध में थाना सीवन में मामला दर्ज किया गया था।

जांच के दौरान पुलिस ने पहले ही दो आरोपियों सुखविंद्र सिंह और मोनू को गिरफ्तार कर पुलिस रिमांड पर लिया था। पूछताछ में खुलासा हुआ कि दोनों आरोपियों ने चोरी किया गया सामान कबाड़ी का काम करने वाले श्रवण कुमार को बेच दिया था।

पुलिस ने आरोपी श्रवण कुमार के कब्जे से चोरी की गई बैटरी और बर्तन बरामद कर लिए हैं। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *