“सच की आवाज़, हर दिन आपके साथ”

Advertisement

सीवन पुलिस ने 22.25 बोतल हथकड़ी शराब सहित आरोपी को किया गिरफ्तार

सीवन पुलिस ने 22.25 बोतल हथकड़ी शराब सहित आरोपी को किया गिरफ्तार

📍 कैथल | 🗓️ 12 मई 2026

कैथल, 12 मई 2026: अवैध शराब के कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ जारी अभियान के तहत थाना सीवन पुलिस ने एक आरोपी को 22.25 बोतल हथकड़ी शराब सहित गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना सीवन पुलिस के एचसी बलजीत सिंह की टीम सायंकालीन गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि गांव क्योर माजरा में एक व्यक्ति अवैध शराब लेकर आने वाला है। सूचना के आधार पर पुलिस ने गांव क्योर माजरा में नाकाबंदी की।

कुछ देर बाद गांव क्योर माजरा की ओर से आए एक संदिग्ध युवक को रोककर जांच की गई। आरोपी की पहचान गांव क्योर माजरा निवासी सोनू के रूप में हुई।

तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक प्लास्टिक कैनी में 22.25 बोतल हथकड़ी शराब बरामद हुई। इस संबंध में थाना सीवन में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस द्वारा नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *