आरकेएसडी कॉलेज की छात्राओं ने आईआईटी जैम और सीयूईटी-पीजी परीक्षा में हासिल की बड़ी सफलता
कैथल, 22 मई: आर.के.एस.डी. कॉलेज की छात्राओं दीवान्शिका एवं तन्नू ने प्रतिष्ठित आईआईटी संयुक्त प्रवेश परीक्षा (IIT JAM) फॉर मास्टर्स उत्तीर्ण कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया है।
इस परीक्षा के माध्यम से देश के विभिन्न आईआईटी संस्थानों और भारतीय विज्ञान संस्थान में एम.एससी. गणित कार्यक्रमों में प्रवेश प्राप्त किया जाता है।
दोनों छात्राओं ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET-PG) भी सफलतापूर्वक उत्तीर्ण किया। इसमें उन्होंने क्रमशः ऑल इंडिया रैंक 166 और 164 हासिल कर एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि अपने नाम की।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. गगन मित्तल ने छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता उनके निरंतर प्रयास, दृढ़ संकल्प और कठिन परिश्रम का परिणाम है।
महाविद्यालय के प्रधान अश्वनी शोरेवाला ने भी छात्राओं की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह संस्थान के लिए गर्व का विषय है।
गणित विभागाध्यक्ष डॉ. संजय गर्ग ने छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल और सफल भविष्य की कामना की।










Leave a Reply