पंचनद शोध संस्थान की मासिक गोष्ठी 21 मई को, विषय रहेगा ‘बदलते वैश्विक परिदृश्य में स्वदेशी का महत्व’
कैथल: जिले के प्रतिष्ठित शोध संस्थान पंचनद शोध संस्थान की मासिक बैठक स्वामी विवेकानंद जिला पुस्तकालय में आयोजित की गई। बैठक में हाल ही में हिसार स्थित महिला आयोग में आयोजित प्रांत स्तरीय कार्यक्रम में हुए विचार-विमर्श और कार्यप्रणाली पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में इस माह आयोजित होने वाली गोष्ठी के विषय पर भी विचार-विमर्श किया गया। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि अगली मासिक गोष्ठी 21 मई 2026 (वीरवार) को आयोजित की जाएगी। इस बार गोष्ठी का विषय “बदलते वैश्विक परिदृश्य में स्वदेशी का महत्व” निर्धारित किया गया है।
गोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में स्वदेशी जागरण मंच के प्रचारक श्री ताराचंद अपने विचार प्रस्तुत करेंगे। इस शैक्षणिक एवं शोध मंच पर समसामयिक विषयों पर विशेषज्ञों के व्याख्यान और संवाद के माध्यम से सार्थक निष्कर्ष निकाले जाते हैं।
बैठक में डॉ. कृष्ण पांडे, डॉ. गोविंद बल्लभ, डॉ. मनोज कुमार भांभू, डॉ. अशोक कुमार अत्री, डॉ. मोनिका जाखड़, श्री मनोज गर्ग, डॉ. जितेंद्र ठकराल, डॉ. रविंद्र जांगड़ा और डॉ. सोहन लाल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया।


Leave a Reply