“सच की आवाज़, हर दिन आपके साथ”

Advertisement

नशा मुक्त अभियान के तहत कलायत और मंडवाल में संदिग्ध तस्करों के ठिकानों पर पुलिस की छापेमारी

नशा मुक्त अभियान के तहत कलायत और मंडवाल में संदिग्ध तस्करों के ठिकानों पर पुलिस की छापेमारी

📍 कैथल | 🗓️ 21 मई 2026

कैथल, 21 मई: जिला को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से कैथल पुलिस द्वारा संदिग्ध नशा और शराब तस्करों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान कलायत और गांव मंडवाल में संदिग्ध तस्करों के घरों एवं अन्य ठिकानों पर सघन सर्च अभियान चलाकर जांच की गई।

पुलिस अधीक्षक मनप्रीत सिंह सूदन के निर्देशानुसार थाना कलायत एसएचओ एसआई सुभाष के नेतृत्व में कलायत क्षेत्र में तथा थाना राजौंद प्रभारी इंस्पेक्टर रामनिवास की अगुवाई में गांव मंडवाल में यह कार्रवाई की गई।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार अभियान के दौरान संदिग्ध घरों और अन्य स्थानों की गहन तलाशी ली गई, ताकि यह पता लगाया जा सके कि कहीं मादक पदार्थ छिपाकर तो नहीं रखे गए हैं या कोई आपराधिक गतिविधियों में शामिल व्यक्ति अवैध रूप से वहां निवास तो नहीं कर रहा।

एसपी मनप्रीत सिंह सूदन ने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जिले में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करना और अपराधियों व नशा तस्करों में भय पैदा करना है। उन्होंने कहा कि जिला पुलिस का लक्ष्य कैथल को नशा मुक्त बनाना है और इसके लिए लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि पुलिस टीमों ने सर्च ऑपरेशन के दौरान आमजन को भी जागरूक किया और अपील की कि यदि किसी व्यक्ति को नशा बेचने वालों या अन्य अपराधियों की जानकारी हो तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

एसपी ने नशा तस्करों को चेतावनी देते हुए कहा कि नशा बेचकर अर्जित की गई अवैध संपत्ति की भी जांच की जा रही है और ऐसी संपत्तियों को अटैच करने की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि नशा तस्करों की असली जगह जेल है और पुलिस का यह अभियान भविष्य में भी लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *