“सच की आवाज़, हर दिन आपके साथ”

Advertisement

महमुदपुर चौकी पुलिस ने 90 लीटर लाहण सहित शराब तस्कर को किया गिरफ्तार

महमुदपुर चौकी पुलिस ने 90 लीटर लाहण सहित शराब तस्कर को किया गिरफ्तार

📍 कैथल | 🗓️ 18 मई 2026

कैथल, 18 मई: अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चौकी महमुदपुर पुलिस ने गांव दाबा से एक आरोपी को 90 लीटर लाहण सहित गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक मनप्रीत सिंह सूदन के निर्देशानुसार अवैध शराब तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में चौकी महमुदपुर में तैनात एएसआई लखविंद्र सिंह की टीम को गुप्त सूचना मिली कि गांव दाबा निवासी बलवंत सिंह अपने पशुबाड़े में अवैध शराब तैयार करने के लिए लाहण रखे हुए है।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत पशुबाड़े पर दबिश दी और आरोपी को मौके पर ही काबू कर लिया। तलाशी के दौरान वहां रखे एक ड्रम से 90 लीटर लाहण बरामद किया गया।

आरोपी के खिलाफ थाना गुहला में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस द्वारा नियमानुसार आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *