“सच की आवाज़, हर दिन आपके साथ”

Advertisement

खेत से बिजली केबल चोरी मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, 6 आरोपी पहले ही काबू

खेत से बिजली केबल चोरी मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, 6 आरोपी पहले ही काबू

📍 कैथल | 🗓️ 19 मई 2026

कैथल, 19 मई: थाना ढांड क्षेत्र में खेतों से बिजली केबल चोरी करने के मामले में पुलिस ने एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस मामले में अब तक कुल 7 आरोपियों को काबू किया जा चुका है, जिनमें एक कबाड़ी भी शामिल है।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार गांव कोल निवासी जितेंद्र ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि वह खेती-बाड़ी करता है और उसके खेत में ट्यूबवेल का बिजली कनेक्शन लगा हुआ है। 18 जनवरी को अज्ञात चोर उसके और पड़ोसियों के खेतों से ट्यूबवेल स्टार्टर तथा करीब 300 फुट बिजली केबल चोरी कर ले गए थे।

शिकायत के आधार पर थाना ढांड में मामला दर्ज किया गया। मामले की जांच थाना ढांड के एसएचओ एसआई पवन कुमार के नेतृत्व में एएसआई सिकंदर की टीम द्वारा की गई।

जांच के दौरान पुलिस ने गांव हैबतपुर, जिला करनाल निवासी राहुल उर्फ दीपक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से 1,000 रुपये बरामद किए गए हैं।

आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *