कैथल, 13 नवंबर। हरियाणा सरकार ने कार्यस्थकैथल, 13 नवंबर। हरियाणा सरकार ने कार्यस्थल पर महिलाओं के लिए सुरक्षितल पर महिलाओं के लिए सुरक्षित, सम्मानजनक, समान और सहयोगात्मक वातावरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से महिला समर्थ संस्थान पुरस्कार योजना शुरू की है। इस योजना के तहत महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से पात्र संस्थानों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक संस्थान 20 नवंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
जिला कार्यक्रम अधिकारी सपना ने बताया कि योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में महिलाओं के लिए सुरक्षित और लैंगिक रूप से संवेदनशील कार्यस्थल को बढ़ावा देना है। इसके तहत कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न की रोकथाम, निषेध एवं निवारण अधिनियम-2013 के प्रावधानों का प्रभावी पालन सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया है।
उन्होंने बताया कि योजना के माध्यम से रोजगार और नेतृत्व की भूमिकाओं में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के साथ महिला हितैषी नीतियों को प्रोत्साहित किया जाएगा। इसके अलावा संस्थानों में बाल देखभाल सहायता, लचीली कार्य व्यवस्था और प्रभावी शिकायत निवारण प्रणाली को भी बढ़ावा दिया जाएगा।
इन संस्थानों को मिलेगा आवेदन का अवसर
जिला कार्यक्रम अधिकारी के अनुसार, योजना के तहत हरियाणा में संचालित विभिन्न सरकारी और निजी संस्थान पात्रता के अनुसार आवेदन कर सकते हैं। इनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं:
सरकारी विभाग, बोर्ड, निगम एवं आयोग।
स्वायत्त निकाय।
निजी कंपनियां एवं औद्योगिक इकाइयां।
सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME)।
शिक्षण संस्थान एवं अस्पताल।
सेवा क्षेत्र के प्रतिष्ठान।
महिला कार्यस्थल से संबंधित कार्य करने वाले गैर सरकारी संगठन (NGO)।
पांच श्रेणियों में दिए जाएंगे 25 पुरस्कार
महिला समर्थ संस्थान पुरस्कार योजना के तहत कुल 25 पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। सरकारी संस्थानों, निजी क्षेत्र के उद्योगों, एमएसएमई, शैक्षणिक संस्थानों तथा एनजीओ एवं सेवा क्षेत्र की प्रत्येक श्रेणी में पांच-पांच पुरस्कार दिए जाएंगे। प्रत्येक श्रेणी के लिए 4.75 लाख रुपये का बजट निर्धारित किया गया है।
20 नवंबर तक करना होगा ऑनलाइन आवेदन
जिला कार्यक्रम अधिकारी सपना ने बताया कि पात्र संस्थान 20 नवंबर 2026 तक केवल ऑनलाइन माध्यम से महिला समर्थ संस्थान पुरस्कार पोर्टल के जरिए आवेदन कर सकते हैं।
योजना से संबंधित दिशा-निर्देश, नियम एवं शर्तें तथा मूल्यांकन ढांचा महिला एवं बाल विकास विभाग की आधिकारिक वेबसाइट wcdhry.gov.in पर उपलब्ध है।


