जाट शाइनिंग स्टार पब्लिक स्कूल ने सीबीएसई 12वीं परीक्षा में रचा इतिहास, 28 विद्यार्थियों ने बनाई मेरिट
कैथल, 14 मई 2026: शहर के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान जाट शाइनिंग स्टार पब्लिक स्कूल, कैथल ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा घोषित कक्षा 12वीं के सत्र 2025-26 के परीक्षा परिणामों में ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। विद्यालय के 28 विद्यार्थियों ने मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर विद्यालय और जिले का नाम रोशन किया है।
परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल छा गया। प्रधानाचार्य पंकज गुप्ता और प्रबंधक समिति के पदाधिकारियों ने मेधावी विद्यार्थियों को मेडल पहनाकर तथा मिठाई खिलाकर सम्मानित किया।
प्रधानाचार्य पंकज गुप्ता ने बताया कि तीनों संकायों के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।
कला संकाय (Humanities):
वंशिका – 92.4% (प्रथम)
प्रीति – 90.0% (द्वितीय)
रिधिमा – 86.6% (तृतीय)
विज्ञान संकाय (Science):
आसना – 90.4% (प्रथम)
भूमिका – 88.4% (द्वितीय)
खुशी (पुत्री रामबीर) – 87.4% (तृतीय)
वाणिज्य संकाय (Commerce):
अंजलि – 91.4% (प्रथम)
वंदना – 89.8% (द्वितीय)
विषयवार उत्कृष्ट प्रदर्शन:
चित्रकला (Painting) – 100/100 अंक
अंग्रेजी एवं हिंदी – 98 अंक
भूगोल एवं राजनीति विज्ञान – 95 अंक
शारीरिक शिक्षा – 94 अंक
अर्थशास्त्र – 93 अंक
जाट हाई स्कूल समिति के प्रधान राजकुमार बेनीवाल ने कहा कि विद्यार्थियों ने अपनी मेहनत और लगन से यह साबित कर दिया है कि सही मार्गदर्शन और दृढ़ संकल्प से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों के संयुक्त प्रयासों का परिणाम है।
इस अवसर पर समिति के उपप्रधान बलजिंदर बनवाला, सचिव एडवोकेट रश्मि ढुल, कोषाध्यक्ष बलकार नैन तथा कार्यकारिणी सदस्य जसवीर, सत्यवान माजरा, राजपाल, सन्नी, स्वतंत्र पाल, दलबीर, विक्रम, महावीर कुंडू, महावीर रावीश, रजत रापड़िया और कुलदीप सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
समिति के पदाधिकारियों ने सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों को इस शानदार उपलब्धि पर बधाई देते हुए बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि विद्यालय अनुशासन, गुणवत्ता और सर्वांगीण विकास के लक्ष्य के साथ निरंतर आगे बढ़ रहा है।










Leave a Reply