“सच की आवाज़, हर दिन आपके साथ”

Advertisement

हिंदू कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का दसवीं बोर्ड परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत

हिंदू कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का दसवीं बोर्ड परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत

📍 कैथल | 🗓️ 14 मई 2026

कैथल, 14 मई 2026: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी द्वारा घोषित दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में हिंदू कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कैथल ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए शत-प्रतिशत परिणाम हासिल किया। विद्यालय की सभी 92 छात्राएं प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुईं।

विद्यालय की 58 छात्राओं ने मेरिट सूची में स्थान बनाया, जबकि 34 छात्राओं ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

विद्यालय की टॉपर छात्राएं:
प्रथम स्थान पर इशिता (पुत्री श्री संजीव) एवं नीर (पुत्री श्री सज्जन सिंह) ने संयुक्त रूप से 96.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
द्वितीय स्थान पर काजल (पुत्री श्री सुमित) ने 96.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
तृतीय स्थान पर मानसी (पुत्री श्री रामकुमार) एवं सिमरन (पुत्री श्री नरेंद्र) ने 96.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
चतुर्थ स्थान पर निष्ठा (पुत्री श्री आलोक) ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
पंचम स्थान पर खुशी (पुत्री श्री मनोज) ने 94.8 प्रतिशत अंक हासिल किए।

विषयवार उपलब्धि: पंजाबी विषय में 4 छात्राओं ने 100 में से 100 अंक प्राप्त किए, जबकि संस्कृत विषय में 1 छात्रा ने पूर्णांक हासिल किया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधान सुनील चौधरी, मैनेजर अनिल चौधरी, जनरल सेक्रेटरी संदीप चौधरी, फाइनेंस सेक्रेटरी योगेश चौधरी तथा एडवाइजर भूपेंद्र चौधरी ने सभी छात्राओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

विद्यालय की प्रधानाचार्या मोनिका कौशिक ने छात्राओं को हार पहनाकर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह सफलता छात्राओं की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *