भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी ने प्रदेश की टॉपर मानसी जागलान को किया सम्मानित
कैथल, 19 मई: भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी संगठन के पदाधिकारियों ने गांव देवबन पहुंचकर दसवीं बोर्ड परीक्षा में प्रदेश स्तर पर तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली होनहार छात्रा मानसी जागलान को सम्मानित किया।
संगठन के पदाधिकारी श्री संजय जागलान के निवास पर पहुंचे और मानसी को फूलमाला पहनाकर उसकी ऐतिहासिक उपलब्धि पर बधाई दी। उन्होंने मानसी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उसकी सफलता पूरे कैथल जिले के लिए गर्व का विषय है।
गांव देवबन स्थित आर्यावर्त स्कूल की छात्रा मानसी जागलान ने हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी द्वारा घोषित दसवीं कक्षा के परिणाम में 500 में से 497 अंक प्राप्त कर पूरे हरियाणा में तृतीय स्थान हासिल किया है।
इस अवसर पर वरिष्ठ पदाधिकारी महाबीर चहल नरड़ और नरेन्द्र मागो माजरी ने कहा कि मानसी ने अपनी मेहनत, अनुशासन और लगन से यह मुकाम हासिल किया है। उन्होंने कहा कि उसकी उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक है और यह साबित करती है कि ग्रामीण क्षेत्र की बेटियां भी शिक्षा के क्षेत्र में बड़े मुकाम हासिल कर सकती हैं।
उन्होंने मानसी के माता-पिता और शिक्षकों को भी बधाई देते हुए कहा कि परिवार और शिक्षकों के सहयोग के बिना ऐसी सफलताएं संभव नहीं होतीं।
इस अवसर पर राजेश जागलान, बलकार मलिक खुराना, सुंदर गिल प्योदा, बिंदर सिरटा, जितेंद्र खरटा, राममेहर जागलान, कृष्ण पुरुषोत्तम शर्मा, लक्ष्य मौन सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।


Leave a Reply