“सच की आवाज़, हर दिन आपके साथ”

Advertisement

चीका में बाइक चोरी मामले का आरोपी गिरफ्तार, CIA गुहला ने की कार्रवाई

कैथल, 31 अगस्त। दुपहिया वाहन चोरी की वारदातों पर शिकंजा कसते हुए कैथल पुलिस ने बाइक चोरी के एक मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के आदेशानुसार कार्रवाई करते हुए CIA गुहला की टीम ने आरोपी को काबू किया।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि CIA गुहला प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप कुमार की अगुवाई में ASI मनोज कुमार की टीम बाइक चोरी के मामले की जांच कर रही थी। जांच के दौरान पुलिस ने गांव समाना, पंजाब निवासी बंटी कुमार को गिरफ्तार किया।

बैंक ऑफ महाराष्ट्र के सामने खड़ी की थी बाइक

पुलिस के अनुसार गांव चक्कु लदाना निवासी मोहित गर्ग ने शिकायत दी थी कि वह 13 अगस्त को ट्यूशन पढ़ने के लिए चीका आया था। उसने अपनी बाइक बैंक ऑफ महाराष्ट्र के सामने खड़ी की थी। कुछ समय बाद वापस आने पर बाइक वहां नहीं मिली। अज्ञात चोर उसकी बाइक चोरी कर ले गए थे।

शिकायत के आधार पर थाना चीका में बाइक चोरी का मामला दर्ज किया गया था। मामले की जांच CIA गुहला द्वारा की जा रही थी। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी बंटी कुमार को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा

पुलिस कार्रवाई के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया गया। अदालत के आदेशानुसार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया

कैथल पुलिस द्वारा वाहन चोरी सहित अन्य आपराधिक वारदातों में शामिल आरोपियों की धरपकड़ के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है।

Keywords: कैथल बाइक चोरी, चीका बाइक चोरी, CIA गुहला, कैथल पुलिस, बाइक चोरी आरोपी गिरफ्तार, चीका पुलिस, बंटी कुमार गिरफ्तार, Kaithal Bike Theft, Cheeka Bike Theft

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *