“सच की आवाज़, हर दिन आपके साथ”

Advertisement

कैथल में सट्टा खाईवाली करते आरोपी को संगतपुरा पुलिस ने दबोचा, दो मोबाइल और सट्टे के नंबरों की सूचियां बरामद

कैथल, 25 अगस्त। जिला पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत चौकी संगतपुरा पुलिस ने गांव धनौरी में सट्टा खाईवाली करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दो मोबाइल फोन और सट्टे के नंबरों की दो सूचियां बरामद की हैं।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस चौकी संगतपुरा प्रभारी एसआई बलराज सिंह की टीम गश्त के दौरान गांव धनौरी में मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि गांव धनौरी निवासी ज्ञानी अपने मकान में मोबाइल फोन के माध्यम से ग्रुप बनाकर सट्टा खाईवाली का काम करता है और उस समय भी सट्टा खाईवाली कर रहा है।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने नियमानुसार बताए गए मकान पर दबिश दी। मौके पर एक युवक मिला, जिसने पूछताछ में अपना नाम ज्ञानी निवासी गांव धनौरी बताया। पुलिस ने उसके पास मौजूद मोबाइल फोन चेक किए। जांच के दौरान मोबाइल फोन में सट्टे के नंबरों की दो सूचियां मिलीं, जिनकी पुलिस द्वारा फोटो भी ली गई।

पुलिस ने दोनों मोबाइल फोन और सट्टे के नंबरों की दोनों सूचियों को नियमानुसार कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ थाना सदर कैथल में मामला दर्ज किया और उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा मामले में आगामी कार्रवाई नियमानुसार की जा रही है।

SEO Keywords

कैथल सट्टा खाईवाली, Kaithal Satta Khaiwali, कैथल पुलिस कार्रवाई, संगतपुरा पुलिस, धनौरी सट्टा, सट्टा आरोपी गिरफ्तार, कैथल क्राइम न्यूज, Kaithal Crime News, सट्टा खाईवाली आरोपी, हरियाणा पुलिस

Meta Title

कैथल में सट्टा खाईवाली करते आरोपी गिरफ्तार, 2 मोबाइल और सूचियां बरामद

Meta Description

कैथल के गांव धनौरी में सट्टा खाईवाली करते आरोपी को संगतपुरा पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने 2 मोबाइल फोन और सट्टे के नंबरों की 2 सूचियां बरामद कीं।

URL Slug

kaithal-satta-khaiwali-accused-arrested-dhanauri

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *