“सच की आवाज़, हर दिन आपके साथ”

Advertisement

क्राइम मीटिंग में लंबित मामलों के जल्द निपटारे और अपराध नियंत्रण पर जोर, आमजन से मधुर व्यवहार के निर्देश

क्राइम मीटिंग में लंबित मामलों के जल्द निपटारे और अपराध नियंत्रण पर जोर, आमजन से मधुर व्यवहार के निर्देश

📍 कैथल | 🗓️ 21 मई 2026

कैथल, 21 मई: जिला पुलिस द्वारा अपराध पर प्रभावी नियंत्रण, लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे और कानून व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस लाइन कैथल में क्राइम मीटिंग आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक मनप्रीत सिंह सूदन ने की।

बैठक में डीएसपी बीर भान, गुरविंद्र सिंह, सुशील प्रकाश, रोहताश, रमेश चंद्र, रमेश गुलिया सहित सभी थाना प्रभारी और चौकी इंचार्ज मौजूद रहे।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार बैठक में गंभीर अपराधों की जांच, लंबित मामलों के निपटारे, गिरफ्तारी दर बढ़ाने, नशा और साइबर अपराधों पर नियंत्रण, महिला सुरक्षा तथा शिकायत निवारण प्रक्रिया को लेकर महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए गए।

एसपी मनप्रीत सिंह सूदन ने कहा कि पुलिस का पहला कर्तव्य अपराधियों को पकड़कर जनता को सुरक्षित वातावरण प्रदान करना है। उन्होंने थाना और चौकी स्तर पर आने वाले परिवादियों के साथ मधुर व्यवहार करने तथा उनकी शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने पुलिस कर्मचारियों को भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति अपनाने के निर्देश देते हुए कहा कि गंभीर और जघन्य अपराधों की जांच समयबद्ध तरीके से पूरी की जानी चाहिए। उद्घोषित अपराधियों, बेल जम्परों और वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाने और आवश्यकता अनुसार उनकी संपत्ति कुर्क करने के निर्देश भी दिए गए।

बैठक में नशा मुक्ति अभियान की समीक्षा करते हुए एसपी ने नशा मुक्त गांव और वार्डों में नशा करने वालों की पहचान कर उनकी लत छुड़वाने तथा नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही पीआईटी एनडीपीएस एक्ट के तहत नशा तस्करों की संपत्तियों की जब्ती प्रक्रिया तेज करने को कहा गया।

एसपी ने यह भी निर्देश दिए कि किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में सीलिंग प्लान के तहत तुरंत नाकाबंदी सुनिश्चित की जाए तथा रात्रि गश्त को और प्रभावी बनाया जाए, ताकि चोरी जैसी वारदातों पर अंकुश लगाया जा सके।

बैठक के अंत में पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों को जनता के साथ बेहतर पुलिसिंग और अपराध नियंत्रण के लिए गंभीरता से कार्य करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *