राजोंद में मेडिकल दुकान से नकदी और मोबाइल चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
कैथल, 20 मई: अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना राजोंद पुलिस ने मेडिकल दुकान से नकदी और मोबाइल चोरी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक मनप्रीत सिंह सूदन के निर्देशानुसार मामले की जांच कर रही थाना राजोंद पुलिस के हेड कांस्टेबल देवेंद्र सिंह की टीम ने राजोंद निवासी सुमित कुमार को काबू किया।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार राजोंद निवासी नीतीश कुमार ने शिकायत दर्ज कराई थी कि पेगां रोड स्थित उनकी मेडिकल दुकान का 18 मई को दिन के समय अज्ञात व्यक्ति ने ताला तोड़ दिया। आरोपी दुकान से 12 हजार रुपये नकद, एक मोबाइल फोन और खाता डायरी चोरी कर ले गया था।
इस संबंध में थाना राजोंद में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से खाता डायरी, 2 हजार रुपये नकद तथा वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद कर ली।
आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।


Leave a Reply