“सच की आवाज़, हर दिन आपके साथ”

Advertisement

बाइक चोरी मामले में बेलजंपर आरोपी गिरफ्तार, लंबे समय से था फरार

बाइक चोरी मामले में बेलजंपर आरोपी गिरफ्तार, लंबे समय से था फरार

📍 कैथल | 🗓️ 08 मई 2026

कैथल, 08 मई 2026: पीओ और बेलजंपर आरोपियों की धरपकड़ के लिए जिला पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत पीओ पकड़ो स्टाफ ने बाइक चोरी मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के निर्देशानुसार की गई।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पीओ पकड़ो स्टाफ प्रभारी एसआई ओमप्रकाश की अगुवाई में एसआई सतीश कुमार की टीम ने गांव बौपर जिला संगरूर पंजाब निवासी विकास को गिरफ्तार किया है।

आरोपी पर वर्ष 2021 में माता गेट कैथल क्षेत्र से एक बाइक चोरी करने का आरोप है। इस संबंध में थाना शहर कैथल में मामला दर्ज किया गया था।

पुलिस के अनुसार आरोपी मामले में न्यायालय से जमानत लेने के बाद लगातार अदालत में पेश नहीं हो रहा था। आरोपी की गैरहाजिरी के चलते माननीय न्यायालय ने 4 नवंबर 2025 को उसे पीओ (प्रोक्लेम्ड ऑफेंडर) घोषित कर दिया था।

अब पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है तथा मामले में नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *