“सच की आवाज़, हर दिन आपके साथ”

Advertisement

तीन अलग-अलग मामलों में 3 भगोड़े आरोपी गिरफ्तार, पीओ पकड़ो स्टाफ की कार्रवाई

तीन अलग-अलग मामलों में 3 भगोड़े आरोपी गिरफ्तार, पीओ पकड़ो स्टाफ की कार्रवाई

📍 कैथल | 🗓️ 02 मई 2026
जमानत के बाद अदालत में पेश न होने वाले आरोपियों को पुलिस ने किया काबू।

कैथल, 02 मई: पीओ/बेलजंपरों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने तीन अलग-अलग मामलों में तीन भगोड़े आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

👮‍♂️ कार्रवाई:

पीओ पकड़ो स्टाफ प्रभारी एसआई ओमप्रकाश की अगुवाई में टीम ने यह कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को काबू किया।

📌 मामला 1:

गांव मुंदड़ी निवासी जोगिंद्र सिंह को 72 बोतल देसी शराब मामले में गिरफ्तार किया गया था, लेकिन जमानत के बाद अदालत में पेश नहीं हुआ। जिसे 31 जनवरी 2026 को पीओ घोषित किया गया।

📌 मामला 2:

गांव मुंदड़ी निवासी सुखबीर को 300 लीटर लाहण मामले में गिरफ्तार किया गया था। जमानत के बाद गैरहाजिर रहने पर 30 मार्च 2026 को पीओ घोषित किया गया।

📌 मामला 3:

अर्जुन नगर निवासी संजय उर्फ संजू को बाइक चोरी मामले में गिरफ्तार किया गया। अदालत में पेश न होने पर 3 अप्रैल 2026 को पीओ घोषित किया गया।

🚨 पुलिस संदेश: फरार आरोपियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

पुलिस द्वारा सभी आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *