“सच की आवाज़, हर दिन आपके साथ”

Advertisement

प्लॉट खरीद में 6 लाख की धोखाधड़ी, थाना चीका पुलिस ने 2 आरोपी गिरफ्तार किए

प्लॉट खरीद में 6 लाख की धोखाधड़ी, थाना चीका पुलिस ने 2 आरोपी गिरफ्तार किए

📍 कैथल | 🗓️ 29 अप्रैल 2026
विवादित प्लॉट दिखाकर बयाने के नाम पर ठगे लाखों रुपये।

कैथल, 29 अप्रैल: थाना चीका पुलिस ने प्लॉट खरीदने के नाम पर धोखाधड़ी करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार चीका निवासी शंकर गर्ग ने शिकायत दी थी कि वह अपनी पत्नी के नाम अमर सिटी में प्लॉट खरीदना चाहता था। इस दौरान उसकी मुलाकात विजय कुमार से हुई, जिसने प्लॉट दिलाने का भरोसा दिया।

आरोपी ने परमिंदर कौर का प्लॉट दिखाकर सौदा तय कराया और बयाने के रूप में 6 लाख रुपये ले लिए।

जांच में सामने आया कि संबंधित प्लॉट पहले से ही किसी अन्य व्यक्ति के नाम रजिस्टर्ड था और मामला न्यायालय में विचाराधीन था।

🚨 प्रॉपर्टी अलर्ट: प्लॉट खरीदते समय उसकी रजिस्ट्री, मालिकाना हक और कानूनी स्थिति की पूरी जांच जरूर करें।

इस संबंध में थाना चीका में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने एसएचओ एसआई प्रवीन कुमार की अगुवाई में कार्रवाई करते हुए विजय कुमार और भोलाराम को गिरफ्तार कर लिया।

दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर 2 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है और मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *