“सच की आवाज़, हर दिन आपके साथ”

Advertisement

30 मई को श्रद्धा और उत्साह से मनाया जाएगा सम्राट अरूट जी महाराज का पावन जन्मोत्सव

30 मई को श्रद्धा और उत्साह से मनाया जाएगा सम्राट अरूट जी महाराज का पावन जन्मोत्सव

📍 कैथल | 🗓️ 28 मई 2026

कैथल, 28 मई: वीरता, सेवा और समर्पण की अखंड ज्योति माने जाने वाले पूज्य कुल गौरव सूर्यवंशी सम्राट अरूट जी महाराज का पावन जन्मोत्सव 30 मई को श्रद्धा, गौरव और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। यह आयोजन केवल धार्मिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि पंजाबी समाज की एकता, जागरूकता, संस्कार और सामाजिक शक्ति का भव्य प्रतीक बनने जा रहा है।

समाज के वरिष्ठजनों, युवाओं और विभिन्न संगठनों द्वारा इस आयोजन को सफल बनाने के लिए दिन-रात सेवा कार्य किए जा रहे हैं। निमंत्रण वितरण, व्यवस्था प्रबंधन, सेवा भावना और समाज को एक सूत्र में जोड़ने के प्रयासों में लोगों का उत्साह और समर्पण देखने योग्य है।

आयोजकों ने बताया कि यह आयोजन समाज के स्वाभिमान, विरासत और गौरवशाली इतिहास के पुनर्जागरण का महापर्व बन चुका है। कार्यक्रम में पंजाबी समाज के हजारों लोग शामिल होकर अपनी एकता और सामाजिक शक्ति का परिचय देंगे।

कार्यक्रम को सफल बनाने में समाज के अनेक गणमान्य व्यक्ति सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं, जिनमें सतीश सोनी, सुभाष सतीजा, अशोक भारती, इन्द्रजीत सरदाना, सुभाष कथूरिया, डॉ. रजिंदर ठकराल, अशोक अरोड़ा, सुरेश अरोड़ा, महेश धमीजा, रजिंदर मदान, तुलसी मदान, भूषण गाबा, राजेश सेठी, प्रदर्शन परूथी, अरविंद चावला, रजत थरेजा, अनिल आहूजा, काका सचदेवा, प्रवीण सरदाना, विरेंद्र बतरा, महेश गोगिया, मोनी चुघ और डॉ. संजीव थरेजा सहित अन्य सहयोगी शामिल हैं।

आयोजकों ने बताया कि इस आयोजन में कुलदेवी माँ हिंगलाज के आशीर्वाद के साथ मातृशक्ति की विशेष भागीदारी भी सुनिश्चित की जा रही है।

समाज के लोगों का कहना है कि यह ऐतिहासिक आयोजन आने वाले समय में पंजाबी समाज की एकता और जागृति के स्वर्णिम अध्याय के रूप में याद किया जाएगा। पहली बार आयोजित किए जा रहे इस “पंजाबी महाकुंभ” को 36 बिरादरी का भी भरपूर सहयोग मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *