12 कट्टे गेहूं चोरी मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार, ऑल्टो कार बरामद
कैथल, 18 मई: थाना गुहला क्षेत्र के गांव थेह मुकेरियां की मंडी से 12 कट्टे गेहूं चोरी करने के मामले में एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरीशुदा गेहूं के कट्टे, नकदी और वारदात में प्रयुक्त ऑल्टो कार बरामद की है।
पुलिस अधीक्षक मनप्रीत सिंह सूदन के निर्देशानुसार एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ प्रभारी एसआई मुकेश कुमार के नेतृत्व में एएसआई ईशम सिंह की टीम ने मामले की जांच करते हुए आरोपियों को काबू किया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रवीन कुमार निवासी सेगा प्लॉट, संतोष देवी निवासी खेड़ी गुलाम हाल चीका, ममता निवासी सैंसी बस्ती कलायत, रेखा निवासी सैंसी बस्ती पाडला तथा प्रदीप कुमार निवासी चीका के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार गांव थेह मुकेरियां निवासी मेवा सिंह ने शिकायत दी थी कि उसकी मंडी स्थित दुकान से 12 कट्टे गेहूं चोरी हो गए हैं। शिकायत के आधार पर थाना गुहला में मामला दर्ज किया गया था।
जांच के दौरान चार आरोपियों के कब्जे से 5 चोरीशुदा गेहूं के कट्टे और वारदात में प्रयुक्त ऑल्टो कार बरामद की गई। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने 7 कट्टे गेहूं चीका निवासी प्रदीप कुमार, जो आटा चक्की चलाता है, को बेच दिए थे। पुलिस ने प्रदीप कुमार को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 4,000 रुपये बरामद किए।
सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।









Leave a Reply