जाट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में एनसीसी कैडेट्स का चयन, 50 विद्यार्थियों ने बनाई जगह
जाट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आज 10 हरियाणा बटालियन एनसीसी कुरुक्षेत्र द्वारा नए कैडेट्स के नामांकन की प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस अवसर पर एनसीसी में शामिल होने के लिए विद्यार्थियों में भारी उत्साह देखा गया।
एनसीसी में नामांकन की प्रक्रिया में कुल 90 विद्यार्थियों ने भाग लिया। बटालियन से आए सैन्य अधिकारियों हवलदार संजय कुमार व सार्जेंट देवेंद्र सिंह की देखरेख में छात्रों की लिखित परीक्षा, शारीरिक परीक्षण और साक्षात्कार लिया गया। कड़े मापदंडों के आधार पर योग्य 50 विद्यार्थियों का चयन किया गया, जो आगामी वर्षों में एनसीसी के ‘ए’ सर्टिफिकेट के लिए प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे।
एनसीसी इंचार्ज मुनीष ने नव-चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह संगठन युवाओं को केवल सैन्य प्रशिक्षण ही नहीं देता, बल्कि जीवन में ‘एकता और अनुशासन’ के मंत्र को उतारना भी सिखाता है। प्रधानाचार्य श्री नरेश कुमार ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि आज के युवा ही कल के भारत के निर्माता हैं। एनसीसी जैसी संस्था से जुड़कर आप न केवल शारीरिक रूप से मजबूत बनेंगे, बल्कि आपके अंदर निस्वार्थ सेवा और देशभक्ति की भावना भी सुदृढ़ होगी। आपका प्रशिक्षण आपको जीवन की हर चुनौती के लिए तैयार करेगा।
इस अवसर पर जाट हाई स्कूल समिति के प्रधान राजकुमार बेनीवाल, उप प्रधान बलजिंदर बनवाला, सचिव एडवोकेट रश्मि ढुल, कोषाध्यक्ष बलकार नैन एवं प्रबंधन समिति के सदस्य श्री जसवीर, सत्यवान माजरा, राजपाल, सन्नी, स्वतंत्र पाल, दलबीर, विक्रम, महावीर कुंडू, महावीर रावीश और रजत रापड़िया ने सभी चयनित विद्यार्थियों को आशीर्वाद दिया।













Leave a Reply