“सच की आवाज़, हर दिन आपके साथ”

Advertisement

जल बचाओ, भविष्य सजाओ: हाबड़ी स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

जल बचाओ, भविष्य सजाओ: हाबड़ी स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

📍 कैथल | 🗓️ 04 मई 2026

कैथल, 04 मई: गांव हाबड़ी स्थित गवर्नमेंट गर्ल्स स्कूल में आज जल संरक्षण दिवस के उपलक्ष्य में “एक किरण उम्मीद फाउंडेशन” की ओर से एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों और स्थानीय लोगों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक करना था।

कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था अध्यक्षा निधि मोहन द्वारा की गई। इस अवसर पर उन्होंने अपने संबोधन में जल संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “जल है तो कल है” केवल एक नारा नहीं, बल्कि हमारे जीवन का आधार है। उन्होंने विद्यार्थियों को जल के महत्व को समझते हुए इसे बचाने का संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में अजय शर्मा (JE) एवं बलकार सिंह (ब्लॉक रिसर्च कोऑर्डिनेटर) उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को जल बचाने के विभिन्न उपायों के बारे में जानकारी दी और सभी को जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया।

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने भाषण, नारे एवं विभिन्न जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने जल संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया।

फाउंडेशन के सदस्यों ने बताया कि यह अभियान समाज में जल के महत्व को समझाने और आने वाली पीढ़ियों के लिए इस अमूल्य संसाधन को सुरक्षित रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। अंत में वक्ताओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर संस्था सदस्य बबीता सिंगला, स्कूल हेड स्टाफ सतबीर जी, ट्यूबवेल ऑपरेटर रिंकू, सतीश, सोहनलाल, धर्मपाल, कुलजिंदर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *