जल बचाओ, भविष्य सजाओ: पूंडरी के स्कूल में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
पूंडरी, 04 मई: गांव हाबड़ी स्थित गवर्नमेंट गर्ल्स स्कूल में आज जल संरक्षण दिवस के उपलक्ष्य में “एक किरण उम्मीद फाउंडेशन” की ओर से एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों और स्थानीय लोगों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक करना रहा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था अध्यक्षा निधि मोहन ने की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि “जल है तो कल है” केवल एक नारा नहीं, बल्कि हमारे जीवन का आधार है। उन्होंने विद्यार्थियों से जल के महत्व को समझते हुए इसे बचाने का संकल्प लेने का आह्वान किया।
इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में अजय शर्मा (JE) एवं बलकार सिंह (ब्लॉक रिसर्च कोऑर्डिनेटर) उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को जल संरक्षण के विभिन्न उपायों की जानकारी दी और दैनिक जीवन में पानी की बचत करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने भाषण, नारे और विभिन्न जागरूकता गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लिया। अंत में सभी उपस्थित लोगों ने जल संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया।
संस्था सदस्यों ने बताया कि यह अभियान समाज में जल के महत्व को समझाने और आने वाली पीढ़ियों के लिए इस अमूल्य संसाधन को सुरक्षित रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। कार्यक्रम के अंत में वक्ताओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर संस्था सदस्य बबीता सिंगला, स्कूल हेड स्टाफ सतबीर जी, ट्यूबवेल ऑपरेटर रिंकू, सतीश, सोहनलाल, धर्मपाल, कुलजिंदर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
कैप्शन: जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम में विद्यार्थियों के साथ संस्था पदाधिकारी एवं अतिथि।













Leave a Reply