“सच की आवाज़, हर दिन आपके साथ”

Advertisement

खेड़ी गुलाम अली में क्लस्टर स्तर पर लोक नृत्य व रोल प्ले प्रतियोगिता आयोजित

खेड़ी गुलाम अली में क्लस्टर स्तर पर लोक नृत्य व रोल प्ले प्रतियोगिता आयोजित

📍 खेड़ी गुलाम अली | 🗓️

प्रेस नोट: राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद गुरुग्राम के निर्देशानुसार खेड़ी गुलाम अली में क्लस्टर स्तर पर रोल प्ले व लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य हरपाल सिंह ने की, जबकि मंच का संचालन हिंदी प्राध्यापक सतबीर सिंह ने किया। निर्णायक मंडल की भूमिका नीलम व ममता ने निभाई।

क्लस्टर के अंतर्गत आने वाले विभिन्न स्कूलों ने अपनी प्रतिभागिता दर्ज करवाई। इस दौरान बच्चों ने पर्यावरण सुरक्षा, खाद्य सुरक्षा, संतुलित आहार, शारीरिक विकास, मानसिक विकास तथा भावनात्मकता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर आधारित रोल प्ले प्रस्तुत किए। वहीं लोक नृत्य के माध्यम से लड़के व लड़कियों को समान अवसर, तंबाकू फ्री हरियाणा तथा स्वस्थ जीवन शैली जैसे विषयों को दर्शाया गया।

प्रतियोगिता में लोक नृत्य श्रेणी में राजकीय मिडिल स्कूल फर्स् माजरा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि रोल प्ले प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खेड़ी गुलाम अली ने प्रथम स्थान हासिल किया। विजेता टीमों को प्रधानाचार्य हरपाल सिंह तथा एसएमसी उपप्रधान राज्जो देवी द्वारा मेडल देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में खानपुर स्कूल की अध्यापिका कंवलजीत कौर सहित विद्यालय के समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *