स्वच्छता अभियान के तहत कैथल शुगर मिल में चला विशेष सफाई अभियान
कैथल: स्वच्छ भारत मिशन एवं स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से कैथल सहकारी चीनी मिल में बुधवार को व्यापक सफाई अभियान आयोजित किया गया। अभियान का शुभारंभ मिल के प्रबंध निदेशक कृष्ण कुमार ने किया।
इस अवसर पर प्रबंध निदेशक कृष्ण कुमार ने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं बल्कि निरंतर अपनाई जाने वाली जीवनशैली है। स्वच्छ वातावरण से कार्यक्षमता में वृद्धि होती है, स्वास्थ्य बेहतर रहता है और पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलता है।
अभियान के दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने मिल परिसर, कार्यालयों तथा विभिन्न कार्यस्थलों की साफ-सफाई की। साथ ही सभी ने भविष्य में भी स्वच्छता बनाए रखने और अपने कार्यस्थल को साफ रखने का संकल्प लिया।
उन्होंने कहा कि स्वच्छता के प्रति जागरूकता और सहभागिता से ही स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज का निर्माण संभव है। ऐसे अभियान कर्मचारियों में जिम्मेदारी और अनुशासन की भावना को भी मजबूत करते हैं।
इस अवसर पर मुख्य लेखाधिकारी सतीश कुमार, मुख्य रसायनविद् कमलकांत तिवारी, उप मुख्य अभियंता ए.एच. जुबैरी, बिक्री प्रबंधक जगदीश, लवलेश शर्मा, रामपाल तंवर, शमशेर कुंडू, सुरेश शर्मा, सुशील तंवर, पवन शर्मा सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


Leave a Reply