कैथल, 3 अगस्त। जिला कैथल पुलिस ने एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के निर्देशानुसार अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 अलग-अलग मामलों में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 71 बोतल अवैध देसी शराब और 5 बोतल हथकढ़ी शराब बरामद की है। सभी मामलों में संबंधित थानों में आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
पहले मामले में 5 बोतल हथकढ़ी शराब बरामद
चौकी भागल पुलिस के एएसआई सतीश और एएसआई जसपाल कुमार की के आधार पर राजगढ़ रोड सरकपुर पर नाकाबंदी की। इस दौरान पैदल आ रहे राजकुमार उर्फ राजा, निवासी रताखेड़ा घड़ाम, को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से प्लास्टिक कैनी में 5 बोतल हथकढ़ी शराब बरामद हुई।
मोटरसाइकिल छोड़कर फरार हुआ आरोपी, 26 बोतल शराब बरामद
चौकी महमूदपुर पुलिस के प्रभारी एएसआई संजय कुमार की टीम ने गांव गढ़ी नजीर से धनेठा जाने वाले कच्चे रास्ते पर एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार का पीछा किया। पुलिस को देखकर आरोपी मोटरसाइकिल और बैग छोड़कर खेतों के रास्ते फरार हो गया। बैग की तलाशी लेने पर 26 बोतल अवैध देसी शराब बरामद हुई। फरार आरोपी की तलाश जारी है।
अनाज मंडी क्षेत्र से 14 बोतल देसी शराब बरामद
चौकी अनाज मंडी पुलिस के एसआई बलवान सिंह की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर दबिश देकर राजेश कुमार, निवासी राम नगर गली नंबर-15, कैथल, को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 14 बोतल देसी शराब (मस्ती माल्टा ब्रांड) बरामद की गई।
क्योड़क में महिला आरोपी के कब्जे से 13 बोतल शराब बरामद
चौकी क्योड़क पुलिस के एएसआई सलींदर की टीम ने सत्संग भवन क्योड़क के पास नाकाबंदी कर बलवंती को गिरफ्तार किया। उसके पास से प्लास्टिक कट्टे में रखी 13 बोतल देसी शराब (माल्टा क्लब ब्रांड) बरामद हुई।
मोटरसाइकिल सवार दो आरोपियों से 19 बोतल शराब बरामद
चौकी किठाना पुलिस के एएसआई कुलदीप की टीम ने किठाना-संडील रोड पर नाकाबंदी के दौरान मोटरसाइकिल सवार खुशीराम (निवासी किठाना) और कुलदीप (निवासी डाहौला, जिला जींद) को गिरफ्तार किया। मोटरसाइकिल पर रखी दो गत्ता पेटियों की तलाशी में 19 बोतल देसी शराब (रॉयल ग्रीन ब्रांड) बरामद हुई।
सभी मामलों में कानूनी कार्रवाई जारी
कैथल पुलिस के अनुसार सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित पुलिस थानों में अलग-अलग मामले दर्ज कर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि जिले में अवैध शराब तस्करी और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
SEO Tags:
कैथल पुलिस, Kaithal Police News, Kaithal Crime News, Haryana Crime News, अवैध शराब तस्करी, देसी शराब बरामद, Kaithal Latest News, Excise Act Haryana, Haryana Police Action, Kaithal Breaking News

Leave a Reply