“सच की आवाज़, हर दिन आपके साथ”

Advertisement

नवीन जिन्दल फाउंडेशन की मोबाइल मेडिकल यूनिट ने 35 मरीजों को दी मुफ्त दवाइयां, 19 लोगों के रक्त व यूरिन टेस्ट किए

कैथल, 29 जून। सामाजिक सेवा के क्षेत्र में निरंतर कार्यरत नवीन जिन्दल फाउंडेशन की मोबाइल मेडिकल यूनिट ने रविवार को कैथल के सैनी भवन में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सा शिविर आयोजित कर लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराईं।

डॉ. बलविंदर सिंह ने बताया कि शिविर के दौरान लोगों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। इस दौरान रक्तचाप (बीपी), मधुमेह (शुगर) सहित विभिन्न सामान्य बीमारियों की जांच की गई। शिविर में 35 जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क दवाइयां वितरित की गईं, जबकि 19 लोगों के रक्त एवं यूरिन परीक्षण भी मौके पर ही किए गए।

सांसद नवीन जिन्दल के कैथल कार्यालय प्रभारी रविन्द्र धीमान ने बताया कि सांसद नवीन जिन्दल की पहल पर मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से गांवों और कस्बों में लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाई जा रही हैं। साथ ही लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए पौष्टिक भोजन, स्वच्छता, नियमित व्यायाम और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

उन्होंने कहा कि फाउंडेशन का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को उनके क्षेत्र में ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना और उन्हें गंभीर बीमारियों से बचाव के प्रति जागरूक करना है।

इस अवसर पर कमलदीप कौर, विकी सैनी और नितिन शर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

SEO Keywords: Kaithal News, Naveen Jindal Foundation, Mobile Medical Unit Kaithal, Free Health Camp Kaithal, Free Medical Camp, Kaithal Health News, Blood Test Camp, Urine Test Camp, Free Medicines Kaithal, Latest Kaithal News.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *