महिला उत्कृष्ट उपलब्धि पुरस्कार: सरकारी कर्मचारी, सामाजिक कार्यकर्ता और महिला उद्यमी श्रेणियों में 21-21 हजार रुपये।
केवल ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे आवेदन
डीसी ने स्पष्ट किया कि राज्य स्तरीय महिला पुरस्कारों के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। इच्छुक महिलाएं 5 दिसंबर 2026 तक विभाग के पोर्टल पर अपना नामांकन जमा कर सकती हैं। डाक, कोरियर या किसी अन्य ऑफलाइन माध्यम से भेजे गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
पुरस्कारों से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश और अधिसूचना भी विभाग के आधिकारिक पोर्टल पर उपलब्ध हैं।
आवेदन के लिए जरूरी हैं ये शर्तें
डीसी अपराजिता ने बताया कि आवेदन करने वाली महिला के पास वैध परिवार पहचान पत्र (PPP) होना अनिवार्य है। इसके अलावा नामांकन की तिथि को आवेदक का जीवित होना भी जरूरी है।
आवेदक द्वारा प्रस्तुत की गई उपलब्धियां स्पष्ट और प्रमाणिक होनी चाहिए तथा उनके समर्थन में संबंधित दस्तावेज भी जमा करवाने होंगे। इसके साथ ही महिला को शपथ पत्र के माध्यम से यह घोषणा करनी होगी कि उसके विरुद्ध किसी न्यायालय, विभाग या अन्य संस्था में कोई प्रतिकूल मामला लंबित नहीं है।
यहां करें ऑनलाइन आवेदन
हरियाणा राज्य स्तरीय महिला पुरस्कारों के लिए इच्छुक महिलाएं विभाग के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकती हैं।
आवेदन की अंतिम तिथि: 5 दिसंबर 2026
ऑनलाइन आवेदन लिंक: https://onlinemis.wcdhry.gov.in/gaurav
नोट: पात्र महिलाएं अंतिम तिथि से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी करें और अपनी उपलब्धियों से संबंधित सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।

