नशे से दूर रहकर सकारात्मक दिशा में बढ़ें युवा : मोहित
मोहित ने युवाओं से नशे से दूर रहने का आह्वान करते हुए कहा कि नशे की लत से बाहर निकलना संभव है। नशा छोड़ने का निर्णय व्यक्ति के अपने जीवन को ही नहीं बचाता, बल्कि उसके परिवार और समाज को भी सुरक्षित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे बुरी संगत से बचें और यदि किसी प्रकार की नशे की समस्या सामने आती है तो परिवार, पुलिस अथवा संबंधित संस्थाओं से सहायता लेने में संकोच न करें।
अपने अनुभव साझा कर युवाओं को किया प्रेरित
इस अवसर पर मोहित ने अपने अनुभव साझा करते हुए युवाओं को नशे के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक किया। उन्होंने कहा कि नशे से दूर रहकर युवा अपने जीवन को बेहतर दिशा दे सकते हैं और शिक्षा, रोजगार, खेल तथा अन्य सकारात्मक गतिविधियों में आगे बढ़ सकते हैं।
मोहित ने बताया कि उन्होंने स्वयं नशे की लत से बाहर निकलकर महसूस किया है कि सही मार्गदर्शन और दृढ़ इच्छाशक्ति के बल पर जिंदगी को दोबारा बेहतर बनाया जा सकता है। अब उनका उद्देश्य है कि उनके अनुभव से अन्य युवा भी प्रेरणा लें और नशे से दूर रहकर अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाएं।
कार्यक्रम में डॉ. विवेक बंसल, गौरव मित्तल अधिवक्ता, डॉ. विजय कंसल, प्रवीण जैन तथा कैथल पुलिस प्रवक्ता प्रवीण श्योकंद सहित सीआईए-1 स्टाफ के कर्मचारी मौजूद रहे।


Leave a Reply