नगर निगम चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर राज रमन दीक्षित ने जताया जनता का आभार
कैथल, 12 मई 2026: भारतीय जनता पार्टी के नगर निगम चुनावों में शानदार और ऐतिहासिक प्रदर्शन पर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता एवं वरिष्ठ नेता राज रमन दीक्षित ने प्रदेश की जनता का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की जनहितकारी नीतियों तथा भाजपा कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत का परिणाम है।
राज रमन दीक्षित ने कहा कि प्रदेश की जनता ने विकास, पारदर्शिता और सुशासन की राजनीति पर एक बार फिर अपनी मुहर लगाई है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने नगर निगमों में सड़क, सीवर, सफाई व्यवस्था, पेयजल, स्ट्रीट लाइट और डिजिटल सेवाओं के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किए हैं, जिसके कारण जनता ने पुनः भाजपा पर विश्वास जताया है।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने शहरों के विकास को नई गति देने का कार्य किया है और आने वाले समय में भी शहरी विकास को और मजबूत किया जाएगा। राज रमन दीक्षित ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता अब जातिवाद, परिवारवाद और झूठ की राजनीति को पूरी तरह नकार चुकी है। नगर निगम चुनावों के परिणाम इस बात का स्पष्ट संकेत हैं कि हरियाणा में भाजपा की नीतियों और विकास मॉडल पर जनता का विश्वास लगातार मजबूत हो रहा है।
उन्होंने सभी विजयी उम्मीदवारों को बधाई देते हुए कहा कि भाजपा की यह जीत प्रदेश के शहरी विकास को और अधिक गति देगी तथा जनता की अपेक्षाओं पर पूरी निष्ठा के साथ कार्य किया जाएगा।
अंत में राज रमन दीक्षित ने भाजपा कार्यकर्ताओं, समर्थकों और मतदाताओं का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह जीत जनता के विश्वास और विकास की राजनीति की जीत है।


Leave a Reply