“सच की आवाज़, हर दिन आपके साथ”

Advertisement

महर्षि वाल्मीकि संस्कृत विश्वविद्यालय ने जारी की प्रथम मेरिट सूची, 30 जून तक लें प्रवेश


कैथल, 24 जून। महर्षि वाल्मीकि संस्कृत विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए प्रथम मेरिट सूची जारी कर दी है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया को पारदर्शी, समयबद्ध और विद्यार्थी हितैषी बनाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। प्रथम मेरिट सूची विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है।
विश्वविद्यालय को इस वर्ष विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए विद्यार्थियों से उत्साहजनक आवेदन प्राप्त हुए हैं। शास्त्री एवं बीए पाठ्यक्रमों के लिए 56 आवेदन, आचार्य एवं एमए पाठ्यक्रमों के लिए 91 आवेदन तथा डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के लिए 123 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इन्हीं आवेदनों के आधार पर प्रथम मेरिट सूची तैयार की गई है।
एडमिशन समिति के प्रमुख एवं अधिष्ठाता डॉ. जगत नारायण कौशिक ने बताया कि प्रथम मेरिट सूची में चयनित अभ्यर्थी 30 जून 2026 तक निर्धारित प्रवेश शुल्क जमा कर अपना प्रवेश सुनिश्चित कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्रवेश प्रक्रिया माननीय कुलगुरु आचार्य राजेन्द्रकुमार अनायत के मार्गदर्शन में संचालित की जा रही है तथा प्रवेश संबंधी सभी व्यवस्थाओं के लिए एडमिशन कमेटी को स्पष्ट निर्देश जारी किए गए हैं।
विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार निर्धारित तिथि के बाद रिक्त रहने वाली सीटों पर प्रवेश के लिए आगामी प्रक्रिया अपनाई जाएगी। साथ ही शेष सीटों के लिए पुनः आवेदन प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित समयावधि के भीतर आवेदन कर सकते हैं।
विश्वविद्यालय द्वारा दूसरी मेरिट सूची 1 जुलाई 2026 को जारी की जाएगी, जिसके माध्यम से बची हुई सीटों पर प्रवेश प्रदान किया जाएगा।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे प्रवेश से संबंधित नवीनतम जानकारी, दिशा-निर्देश एवं मेरिट सूची के लिए समय-समय पर विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट का अवलोकन करते रहें और निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करें।
SEO Keywords: महर्षि वाल्मीकि संस्कृत विश्वविद्यालय कैथल, MVSU Kaithal Admission 2026, प्रथम मेरिट सूची 2026, संस्कृत विश्वविद्यालय प्रवेश, शास्त्री बीए एडमिशन, एमए आचार्य प्रवेश, डिप्लोमा कोर्स एडमिशन, कैथल शिक्षा समाचार, Haryana University Admission 2026, Merit List Kaithal.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *