“सच की आवाज़, हर दिन आपके साथ”

Advertisement

मतदाता सूची पुनरीक्षण में बीएलए निभाएं सक्रिय भूमिका : डीसी अपराजिता

मतदाता सूची पुनरीक्षण में बीएलए निभाएं सक्रिय भूमिका : डीसी अपराजिता

📍 कैथल | 🗓️ 1 जून 2026

कैथल: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार तथा डीसी अपराजिता के मार्गदर्शन में फोटोयुक्त मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर सोमवार को राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान बीएलए की जिम्मेदारियों और उनकी भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई।

डीसी अपराजिता ने अपने संदेश में कहा कि मतदाता सूचियों को त्रुटिरहित और अद्यतन बनाने में बीएलए की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दौरान बीएलए अपने क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाते हुए निर्वाचन प्रक्रिया को मजबूत बनाने में सहयोग करें।

उन्होंने बताया कि 15 जून से 14 जुलाई तक बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) घर-घर जाकर सर्वेक्षण करेंगे। इस दौरान बीएलए, बीएलओ के साथ समन्वय स्थापित कर पात्र मतदाताओं के नाम सूची में शामिल करवाने, मृत अथवा स्थानांतरित व्यक्तियों के नामों की पहचान करने तथा मतदाता सूची में मौजूद त्रुटियों को दूर करवाने में सहयोग देंगे।

डीसी ने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे तथा किसी अपात्र व्यक्ति का नाम सूची में दर्ज न हो।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान चुनाव कानूनगो राजकुमार ने पुनरीक्षण कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि 15 जून से 14 जुलाई तक घर-घर सर्वेक्षण किया जाएगा। इसके बाद 21 जुलाई को मतदाता सूचियों का प्रारंभिक प्रकाशन होगा।

उन्होंने बताया कि 20 अगस्त तक दावे और आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी तथा सभी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद 22 सितंबर 2026 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी।

राजकुमार ने कहा कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार बीएलए निर्धारित संख्या में ही फॉर्म जमा कर सकेंगे और पूरे अभियान के दौरान निर्वाचन अधिकारियों के साथ समन्वय बनाए रखेंगे।

उन्होंने आमजन से भी अपील की कि सर्वेक्षण के दौरान बीएलओ को सही एवं पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत बनाने में अपना सहयोग दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *