“सच की आवाज़, हर दिन आपके साथ”

Advertisement

मकान में चोरी के मामले में आरोपी गिरफ्तार, खिड़की तोड़कर सिलेंडर और सामान किया था चोरी

मकान में चोरी के मामले में आरोपी गिरफ्तार, खिड़की तोड़कर सिलेंडर और सामान किया था चोरी

कैथल। संपत्ति संबंधी अपराधों पर शिकंजा कसते हुए जिला पुलिस ने मकान से चोरी करने के एक मामले में आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के आदेशानुसार मामले की जांच थाना कलायत प्रभारी पीएसआई अमन कुमार की अगुवाई में एचसी सुमित कुमार की टीम द्वारा की गई। जांच के दौरान कलायत निवासी आरोपी बलजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि कलायत निवासी रामफल ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि 24 अप्रैल को आरोपी बलजीत सिंह ने उसके मकान की खिड़की तोड़कर अंदर प्रवेश किया और एक गैस सिलेंडर, 50 किलोग्राम गेहूं तथा कुछ बर्तन चोरी कर ले गया।

शिकायत के आधार पर थाना कलायत में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी बलजीत सिंह को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *