“सच की आवाज़, हर दिन आपके साथ”

Advertisement

लंबित इंतकाल और राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटान करें अधिकारी : एडीसी डॉ. सुशील कुमार

कैथल, 6 अगस्त। अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) डॉलंबित इंतकाल और राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटान करें अधिकारी : एडीसी डॉ. सुशील कुमार. सुशील कुमार ने राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि लंबित इंतकाल, निशानदेही, जमाबंदी तथा अन्य राजस्व मामलों का समयबद्ध, पारदर्शी और प्राथमिकता के आधार पर निपटान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि राजस्व कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी और आमजन को त्वरित व बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

लघु सचिवालय स्थित वीडियो कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक में एडीसी डॉ. सुशील कुमार अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे थे। बैठक से पहले करनाल मंडलायुक्त राजीव रत्तन ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लंबित इंतकाल, एग्री स्टैक, ऑटो म्यूटेशन, राजस्व न्यायालयों में लंबित मामलों तथा अन्य राजस्व कार्यों की प्रगति की समीक्षा की और आवश्यक निर्देश जारी किए।

बैठक में एडीसी ने अधिकारियों को लंबित जमाबंदी के कार्यों को जल्द पूरा करने और सभी राजस्व मामलों का निर्धारित समय सीमा के भीतर निपटान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यदि ऑटो म्यूटेशन पोर्टल पर किसी प्रकार की तकनीकी समस्या सामने आती है तो उसकी जानकारी लिखित रूप में मुख्यालय भेजी जाए, ताकि उसका शीघ्र समाधान कराया जा सके।

डॉ. सुशील कुमार ने भूमि संबंधी लंबित मामलों के त्वरित निपटारे पर भी विशेष जोर देते हुए कहा कि सभी अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और नागरिकों को पारदर्शी, सरल एवं समयबद्ध राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

बैठक में जिला राजस्व अधिकारी चंद्रमोहन सहित जिले के सभी तहसीलदार और नायब तहसीलदार मौजूद रहे।


SEO Title

लंबित इंतकाल और जमाबंदी मामलों का समयबद्ध निपटान करें अधिकारी : एडीसी डॉ. सुशील कुमार

Meta Description

कैथल में एडीसी डॉ. सुशील कुमार ने राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को लंबित इंतकाल, जमाबंदी, निशानदेही, ऑटो म्यूटेशन और भूमि संबंधी मामलों का समयबद्ध व पारदर्शी निपटान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Focus Keywords

  • कैथल राजस्व विभाग
  • लंबित इंतकाल
  • जमाबंदी
  • ऑटो म्यूटेशन
  • एडीसी डॉ. सुशील कुमार
  • राजस्व समीक्षा बैठक
  • कैथल समाचार
  • भूमि संबंधी मामले
  • एग्री स्टैक
  • राजस्व विभाग बैठक

SEO URL Slug

adc-kaithal-review-meeting-pending-intkal-jamabandi-revenue-cases

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *