“सच की आवाज़, हर दिन आपके साथ”

Advertisement

कैथल पुलिस लाइन में शहीदों की स्मृति में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, करीब 100 पुलिसकर्मियों और परिजनों ने करवाई जांच

कैथल पुलिस लाइन में शहीदों की स्मृति में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, करीब 100 पुलिसकर्मियों और परिजनों ने करवाई जांच

एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के निर्देश पर सिविल अस्पताल कैथल की टीम ने लगाया स्वास्थ्य शिविर, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी परामर्श और वितरित की निशुल्क दवाइयां

कैथल, 30 अक्टूबर। देश की सेवा करते हुए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले पुलिस शहीदों की स्मृति में कैथल पुलिस द्वारा 21 से 31 अक्टूबर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को पुलिस लाइन कैथल में जिला पुलिस के सहयोग से सिविल अस्पताल कैथल की ओर से निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया।

स्वास्थ्य जांच शिविर का शुभारंभ डीएसपी सुशील प्रकाश ने किया। इस अवसर पर पुलिस विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों और उनके परिजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिविर में डॉ. सौरभ की टीम ने करीब 100 लोगों के स्वास्थ्य की निशुल्क जांच की। इसके साथ ही मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिया गया और जरूरत के अनुसार निशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं।

कार्यालय पुलिस अधीक्षक के फार्मेसी अधिकारी संदीप ढुल ने बताया कि एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के निर्देशानुसार पुलिस कर्मचारियों और उनके परिवारों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए इस शिविर का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी ड्यूटी की व्यस्तता और भागदौड़ भरी जिंदगी के कारण कई बार अपने और परिवार के स्वास्थ्य पर पर्याप्त ध्यान नहीं दे पाते।

उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने और ड्यूटी पर पूरी मुस्तैदी से कार्य करने के लिए पुलिस कर्मचारियों का शारीरिक रूप से स्वस्थ रहना बेहद जरूरी है। इसके साथ ही उनके परिवार के सदस्यों का स्वास्थ्य भी महत्वपूर्ण है। इसलिए सभी पुलिस कर्मचारियों को समय-समय पर अपना और परिवार का स्वास्थ्य चेकअप करवाते रहना चाहिए।

कैथल पुलिस द्वारा शहीद स्मृति कार्यक्रमों के तहत आयोजित इस स्वास्थ्य शिविर का उद्देश्य पुलिस कर्मचारियों और उनके परिजनों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाना रहा।