“सच की आवाज़, हर दिन आपके साथ”

Advertisement

Nipun Ramlila प्रतियोगिता में गोयोंग के विद्यार्थियों ने मारी बाजी, जिला स्तर पर हासिल किया प्रथम स्थान

राजकीय प्राथमिक विद्यालय जियोंग एवं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गोयोंग के विद्यार्थियों ने शानदार मंचन से बढ़ाया गांव का मान, विद्यालय परिवार ने दी बधाई

कैथल। राजकीय प्राथमिक विद्यालय गोयोंग एवं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गोयोंग के विद्यार्थियों ने Nipun Ramlila प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए जिला स्तर पर प्रथम स्थान हासिल किया है। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से विद्यालयों के साथ-साथ पूरे जियोंग गांव में खुशी और गर्व का माहौल है।

यह प्रतियोगिता राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, जाखौली में आयोजित की गई, जिसमें जिले के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में गोयोंग के विद्यार्थियों ने अपनी बेहतरीन अभिनय कला, प्रभावशाली संवाद अदायगी, शानदार प्रस्तुति और आकर्षक मंचन से निर्णायक मंडल का दिल जीत लिया और प्रथम स्थान प्राप्त किया।

इस शानदार उपलब्धि पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य श्री संजीव कुमार एवं राजकीय प्राथमिक विद्यालय के प्राचार्य श्री शशि वर्मा ने विजेता विद्यार्थियों और उन्हें मार्गदर्शन देने वाले शिक्षकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों, संस्कारों, सांस्कृतिक चेतना और रचनात्मक प्रतिभा का विकास करती हैं। साथ ही बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का बेहतर मंच मिलता है।

विद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने उम्मीद जताई कि विद्यार्थी भविष्य में भी इसी प्रकार मेहनत और लगन से विद्यालय तथा क्षेत्र का नाम रोशन करते रहेंगे।

इस अवसर पर विद्यालय के कर्मचारी नीतू गर्ग, यतेंद्र नरवाल, कमलेश रानी, रणदीप सिंह, पूनम रानी, संजीव कुमार, अनूप सिंह, मीना रानी, राम कुमार, संजय गुप्ता, अनूप धीमान, सिल्की रानी, मोहन लाल (डीपीई), डिंपल, कपिल शर्मा, आशा रानी, श्रुति गुप्ता, चांद सिंह, समिति के सदस्य तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजू गोयोंग के विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार और ग्रामीणों ने सभी विजेता विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।