
कैथल, 5 अगस्त। कैथल जिला पुलिस ने जुलाई 2026 के दौरान अपराध एवं नशा तस्करी के खिलाफ व्यापक अभियान चलाते हुए उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक मनप्रीत सिंह सूदन के नेतृत्व में पुलिस ने शराब व मादक पदार्थ तस्करी, चोरी, लूट, सेंधमारी, अवैध हथियार रखने सहित विभिन्न अपराधों के 106 मामलों में 126 आरोपियों को गिरफ्तार किया।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, जुलाई माह में विशेष अभियान के तहत नशा तस्करी के 24 मामलों में 35 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से 1940 किलो 750 ग्राम डोडा पोस्त, 3 किलो 540 ग्राम चूरा पोस्त, 8 किलो 978 ग्राम गांजा, 125 ग्राम अफीम, 254 ग्राम चरस, 416.664 ग्राम हेरोइन, 188 नशीली गोलqयां तथा 924 ग्राम नशीली गोलियों का घोल बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार बरामद नशीले पदार्थों की कीमत करोड़ों रुपये आंकी गई है।
शराब तस्करी पर भी सख्त कार्रवाई
जुलाई के दौरान शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 46 मामलों में 45 आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 422 बोतल देशी शराब, 309 बोतल हथकड़ी शराब, 239 बोतल अंग्रेजी शराब तथा करीब 1650 लीटर लाहण बरामद किया गया।
चोरी के मामलों में लाखों की संपत्ति बरामद
संपत्ति संबंधी अपराधों पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 16 मामलों में 18 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से 16 लाख 46 हजार 200 रुपये मूल्य की चोरीशुदा संपत्ति बरामद की गई।
अवैध हथियार रखने वालों पर भी शिकंजा
अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ अभियान के तहत 12 मामलों में 18 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने इनके कब्जे से 13 अवैध देसी पिस्तौल और 9 कारतूस बरामद किए।
जुआ-सट्टा मामलों में भी कार्रवाई
जुआ एवं सट्टा अधिनियम के तहत 8 मामलों में 18 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने इनके कब्जे से 76 हजार 730 रुपये नकद बरामद किए।
इसके अलावा जुलाई माह में पुलिस ने 14 बेल जंपर, 13 घोषित अपराधी (पी.ओ.) तथा 3 मोस्ट वांटेड अपराधियों को भी गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।
एसपी मनप्रीत सिंह सूदन ने जनता से किया सहयोग का आह्वान
एसपी मनप्रीत सिंह सूदन ने कहा कि जिला पुलिस का पहला दायित्व आमजन की जान-माल की सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखना है। उन्होंने कहा कि पुलिस नशा तस्करों, शराब माफिया, अवैध हथियार रखने वालों और अन्य अपराधियों के खिलाफ लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है तथा किसी भी स्थिति में कानून व्यवस्था से समझौता नहीं किया जाएगा।
उन्होंने नागरिकों से अपील की कि यदि उन्हें किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
Focus Keywords: कैथल पुलिस, जुलाई 2026 कार्रवाई, मनप्रीत सिंह सूदन, नशा तस्करी, डोडा पोस्त बरामद, हेरोइन बरामद, कैथल अपराध समाचार, शराब तस्करी, अवैध हथियार, कैथल न्यूज
Slug: kaithal-police-july-2026-crime-report-drug-smuggling-126-arrested




Leave a Reply