“सच की आवाज़, हर दिन आपके साथ”

Advertisement

कैथल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट ने अवैध हथियार सप्लायर को किया गिरफ्तार

31 मई को विदेशी पिस्तौल, देसी कट्टा और कारतूस बरामदगी मामले में हुई कार्रवाई

कैथल, 27 जून। कैथल पुलिस नेकैथल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट ने अवैध हथियार सप्लायर को किया गिरफ्तार अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई करते हुए स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट (SDU) की जांच के दौरान एक असला सप्लायर को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक (एसपी) मनप्रीत सिंह सूदन के निर्देशानुसार जिले में अवैध हथियार रखने एवं सप्लाई करने वाले अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट प्रभारी इंस्पेक्टर सुनील कुमार के नेतृत्व में एएसआई शमशेर सिंह द्वारा अवैध असला बरामदगी के मामले की जांच करते हुए करनाल जिले के गांव राहड़ा निवासी रणदीप उर्फ टिंकू को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया कि 31 मई 2026 को स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट के एएसआई बिजेंद्र सिंह की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर मंडवाल माइनर के पास से करनाल जिले के गांव चौंचड़ा निवासी प्रदीप को गिरफ्तार किया था। आरोपी के कब्जे से एक विदेशी पिस्तौल, पांच जिंदा कारतूस तथा एक देसी कट्टा बरामद किया गया था। इस संबंध में थाना राजौंद में मामला दर्ज कर जांच एएसआई शमशेर सिंह को सौंपी गई थी।

जांच के दौरान खुलासा हुआ कि गिरफ्तार आरोपी प्रदीप को बरामद हथियार आरोपी रणदीप उर्फ टिंकू ने उपलब्ध कराए थे। उस समय रणदीप किसी अन्य मामले में जिला जेल में बंद था। इसके बाद पुलिस ने माननीय न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट प्राप्त कर उसे इस मामले में गिरफ्तार किया।

पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मामले में आगे की जांच जारी है और पुलिस अवैध हथियार सप्लाई नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश कर रही है।

SEO Keywords:

Kaithal Police News, Kaithal Crime News, SDU Kaithal, Illegal Weapons Supplier Arrested, Kaithal Police Action, Foreign Pistol Recovery, Desi Katta Recovery, Haryana Crime News, Rajound Police Station, Kaithal Breaking News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *