“सच की आवाज़, हर दिन आपके साथ”

Advertisement

कैथल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सीआईए कलायत ने अवैध 32 बोर देसी पिस्तौल सहित आरोपी को किया गिरफ्तार

कैथल, 30 जून। जिले में अपराध और अवैध हथियार रखने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कैथल पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के निर्देशानुसार कार्रवाई करते हुए सीआईए कलायत की टीम ने एक युवक को अवैध 32 बोर देसी पिस्तौल सहित गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, अपराध शाखा कलायत प्रभारी एएसआई मनीष कुमार के नेतृत्व में एएसआई मंजीत सिंह और सिपाही रूप सिंह की टीम गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि बंजारा कॉलोनी, ढांड निवासी सुमित रेलवे स्टेशन कलायत की ओर से सिरसा ब्रांच नहर पुल की तरफ पैदल आ रहा है और उसके पास अवैध देसी पिस्तौल है।

सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने सिरसा ब्रांच नहर पुल पर तुरंत नाकाबंदी की। इस दौरान संदिग्ध युवक ने पुलिस को देखकर वापस भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस टीम ने सतर्कता दिखाते हुए उसे मौके पर ही पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपी की पहचान सुमित निवासी बंजारा कॉलोनी, ढांड के रूप में हुई। नियमानुसार तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक अवैध 32 बोर देसी पिस्तौल बरामद हुआ।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना कलायत में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा तथा उससे पूछताछ जारी है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपी ने हथियार कहां से प्राप्त किया और क्या उसका संबंध किसी आपराधिक गतिविधि या गिरोह से है।

Focus Keywords:

  • कैथल पुलिस
  • सीआईए कलायत
  • अवैध देसी पिस्तौल
  • 32 बोर पिस्तौल बरामद
  • कैथल क्राइम न्यूज
  • कलायत पुलिस कार्रवाई
  • Illegal Pistol Recovery Kaithal
  • Kaithal Police News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *