“सच की आवाज़, हर दिन आपके साथ”

Advertisement

कैथल पहुंचेंगी महिला कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष पर्ल चौधरी, 26 जून को किसान भवन में होगा भव्य स्वागत


हस्ताक्षर अभियान के साथ आयोजित होगा कार्यक्रम, महिला कांग्रेस ने लिया इसे ऐतिहासिक बनाने का संकल्प
कैथल, 24 जून 2026। हरियाणा महिला कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष पर्ल चौधरी 26 जून को कैथल दौरे पर पहुंचेंगी। उनके स्वागत को लेकर महिला कांग्रेस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। ढांड रोड स्थित किसान भवन में महिला कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। इसके साथ ही जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर एक महत्वपूर्ण हस्ताक्षर अभियान भी आयोजित किया जाएगा।
प्रदेशाध्यक्ष पर्ल चौधरी के कैथल आगमन, स्वागत कार्यक्रम एवं हस्ताक्षर अभियान की तैयारियों को लेकर महिला कांग्रेस की एक महत्वपूर्ण ज़ूम बैठक आयोजिकैथल पहुंचेंगी महिला कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष पर्ल चौधरी, 26 जून को किसान भवन में होगा भव्य स्वागतत की गई। यह बैठक एआईसीसी महासचिव एवं सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला के आशीर्वाद तथा कैथल विधायक आदित्य सुरजेवाला के आह्वान पर संपन्न हुई।
बैठक का संचालन महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव प्रिग्या पाशा जैन एवं जिला अध्यक्ष सुशीला शर्मा के नेतृत्व में किया गया। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा तय करने, संगठन को मजबूत करने और अधिक से अधिक महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने पर विस्तार से चर्चा की गई।
प्रदेश महासचिव प्रिग्या पाशा जैन ने कहा कि महिला कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष पर्ल चौधरी का कैथल आगमन संगठन के लिए नई ऊर्जा और उत्साह लेकर आएगा। उन्होंने कहा कि हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से जनता से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाया जाएगा।
वहीं जिला अध्यक्ष सुशीला शर्मा ने जिले की सभी महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने की अपील की। उन्होंने कहा कि महिला कांग्रेस इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए पूरी ताकत से जुटी हुई है।
बैठक में जिला महिला कांग्रेस की सभी पदाधिकारी उपस्थित रहीं और उन्होंने 26 जून को आयोजित होने वाले स्वागत समारोह एवं हस्ताक्षर अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।
SEO Keywords: पर्ल चौधरी कैथल दौरा, महिला कांग्रेस हरियाणा, पर्ल चौधरी स्वागत कार्यक्रम, कैथल किसान भवन कार्यक्रम, महिला कांग्रेस हस्ताक्षर अभियान, प्रिग्या पाशा जैन, सुशीला शर्मा, आदित्य सुरजेवाला, रणदीप सिंह सुरजेवाला, कैथल न्यूज, हरियाणा राजनीति समाचार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *