“सच की आवाज़, हर दिन आपके साथ”

Advertisement

कैथल न्यायिक परिसर में पुलिस की मॉक ड्रिल, डॉग स्क्वाड के साथ सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

कैथल, 31 जुलाई। जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने तथा आमजन में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से कैथल पुलिस ने शुक्रवार को स्थानीय न्यायिक परिसर में व्यापक मॉक ड्रिल का आयोजन किया। इस दौरान पुलिस की विभिन्न टीमों ने डॉग स्क्वाड के साथ न्यायिक परिसर के प्रत्येक हिस्से की गहन जांच की और सुरक्षा व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया।

मॉक ड्रिल के दौरान पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने संभावित आपात स्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने की तैयारियों का अभ्यास किया। साथ ही न्यायिक परिसर में मौजूद लोगों को सुरक्षा संबंधी आवश्यक जानकारी देकर जागरूक किया गया। पुलिस ने लोगों से अपील की कि यदि कहीं भी कोई लावारिस वस्तु, संदिग्ध व्यक्ति या किसी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो उसे नजरअंदाज न करें और तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दें।

इस अवसर पर डीएसपी मुख्यालय बीरभान ने बताया कि इस तरह की मॉक ड्रिल का उद्देश्य पुलिस की सुरक्षा तैयारियों को और अधिक प्रभावी बनाना तथा आमजन को सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि पुलिस और जनता के सहयोग से ही अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण संभव है। यदि प्रत्येक नागरिक सतर्क रहकर समय पर पुलिस को सूचना देगा तो किसी भी संभावित आपराधिक घटना को समय रहते रोका जा सकता है।

डीएसपी बीरभान ने नागरिकों से पुलिस को अपना मित्र मानते हुए किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत साझा करने की अपील की। उन्होंने कहा कि कैथल पुलिस आमजन की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और जिले में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भविष्य में भी इस प्रकार के सुरक्षा अभियान और मॉक ड्रिल आयोजित किए जाते रहेंगे।

E

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *