“सच की आवाज़, हर दिन आपके साथ”

Advertisement

कैथल निशुल्क बस यात्रा, मां बनभौरी धाम यात्रा, खाटू श्याम सेवा समिति कैथल, सालासर सेवा समिति, 105वीं निशुल्क बस यात्रा

कैथल से मां बनभौरी धाम के लिए 105वीं निशुल्क बस यात्रा रवाना, 55 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
कैथल, 17 सितंबर 2026। श्री खाटू श्याम एवं सालासर सेवा समिति की ओर से श्रद्धालुओं के लिए आयोजित 105वीं निशुल्क बस यात्रा गुरुवार को कैथल से मां बनभौरी धाम के लिए रवाना हुई। बस को श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर, सेक्टर-20 हुड्डा से सुबह 5:30 बजे श्री श्याम लाल मित्तल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यात्रा में कुल 55 श्रद्धालुओं ने भाग लिया और मां बनभौरी धाम पहुंचकर माता के चरणों में हाजिरी लगाई।
इस अवसर पर संस्था की ओर से श्री सुभाष कंसल ने श्री श्याम लाल मित्तल को पटका पहनाकर सम्मानित किया। वहीं, पहली बार मां बनभौरी धाम के दर्शन के लिए जा रहे श्री अश्विनी कुमार चौधरी और उनके परिवार का भी संस्था की ओर से पटका पहनाकर स्वागत किया गया तथा उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।
श्री अश्विनी कुमार चौधरी ने कहा कि श्री खाटू श्याम एवं सालासर सेवा समिति द्वारा श्रद्धालुओं को विभिन्न धार्मिक स्थलों की निशुल्क यात्रा करवाने का कार्य सराहनीय और नेक पहल है। इससे श्रद्धालुओं को धार्मिक स्थलों के दर्शन करने का अवसर मिल रहा है।
समिति के राजीव चौधरी ने बताया कि संस्था की अगली निशुल्क बस यात्रा 22 सितंबर 2026, मंगलवार को आयोजित की जाएगी। यह बस परिवर्तिनी एकादशी के अवसर पर सुबह 5 बजे श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर, सेक्टर-20 हुड्डा से सिसला धाम के लिए रवाना होगी।
उन्होंने बताया कि जो भी श्रद्धालु सिसला धाम की यात्रा में शामिल होना चाहते हैं, वे संस्था के किसी भी सदस्य से संपर्क कर अपनी सीट बुक करवा सकते हैं।
इस अवसर पर समिति के प्रधान मनोज सिंगला, राजीव चौधरी, सुभाष कंसल, चिराग बंसल, श्यामलाल मित्तल, विजय कंसल, अश्विनी चौधरी, धर्मपाल सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *