कैथल, 18 अगस्त: अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कैथल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सरकारी अस्पताल कैथल में दो युवकों पर चाकू से जानलेवा हमला करने के मामले में वांछित आरोपी गोविन्द को पुलिस ने उत्तर प्रदेश के शामली क्षेत्र से गिरफ्तार किया। कैथल लाते समय मंडवाल माइनर, असंध रोड राजौंद के पास आरोपी ने पुलिस कर्मचारी का सरकारी पिस्टल छीनकर पुलिस हिरासत से फरार होने का प्रयास किया और पीछा कर रही पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।
पुलिस के अनुसार, आरोपी को आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी गई और उसे बिना किसी जान-माल के नुकसान के काबू करने का प्रयास किया गया। इसके बावजूद आरोपी ने पेड़ों की आड़ से पुलिस टीम पर फायरिंग जारी रखी। पुलिस टीम ने आत्मरक्षा में नियंत्रित जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के बाएं पैर में गोली लगी। घायल आरोपी को मौके पर काबू कर उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
पुलिस ने छीना गया सरकारी पिस्टल बरामद किया
डीएसपी सुशील प्रकाश ने बताया कि क्योड़क निवासी कुलदीप और अभिषेक पर क्योड़क निवासी गोविन्द तथा गयोंग निवासी गोकन ने चाकू से जानलेवा हमला किया था। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए थे। एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के आदेश पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छह पुलिस टीमों का गठन किया गया था।
सीआईए-1 प्रभारी सब इंस्पेक्टर जसवंत सिंह की टीम ने मामले में वांछित आरोपी गोविन्द निवासी क्योड़क को गांव चौंतरा, जिला शामली, उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया था। पुलिस टीम आरोपी को कैथल ला रही थी।
मंडवाल माइनर के पास रात करीब 2:30 बजे स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट के एएसआई तरसेम कुमार की टीम भी नाकाबंदी पर मौजूद थी। दोनों पुलिस टीमों के बीच मामले में वांछित अन्य आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर बातचीत चल रही थी। इसी दौरान सरकारी बोलेरो में पीछे बैठे आरोपी गोविन्द ने मौका पाकर ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मचारी के गन होल्डर से सरकारी पिस्टल छीन ली और वाहन की पिछली खिड़की से भागने का प्रयास किया।
पुलिस कर्मचारियों द्वारा पीछा कर आरोपी को रुकने की चेतावनी दी गई। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने छीने गए सरकारी पिस्टल से पुलिस टीम की ओर फायर कर दिया। गोली सरकारी वाहन के पिछले हिस्से में लगी, जबकि पुलिसकर्मी सुरक्षित रहे।
पेड़ों की आड़ से पुलिस टीम पर फायरिंग
घटना के बाद पुलिस टीम ने आरोपी का पीछा किया। आरोपी मंडवाल माइनर के रजबाहे की पटरी पर पेड़ों की आड़ में छिप गया। पुलिस टीम ने उसे आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी और हवाई फायर कर हथियार डालने के लिए कहा। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने इसके बावजूद पेड़ों की आड़ से पुलिस पार्टी की ओर लगातार फायरिंग की।
इसके बाद एसआई जसवंत सिंह और एएसआई तरसेम कुमार ने आत्मरक्षा में नियंत्रित जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान आरोपी गोविन्द के बाएं पैर में गोली लगी और वह घायल होकर नीचे गिर गया। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे काबू किया तथा उसके कब्जे से पुलिस कर्मचारी से छीना गया सरकारी पिस्टल बरामद कर लिया।
घायल आरोपी को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
आरोपी के खिलाफ पहले से करीब छह मामले दर्ज
पुलिस के अनुसार, आरोपी गोविन्द के खिलाफ पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करने, पुलिस अभिरक्षा से भागने और पुलिस कर्मचारी से सरकारी पिस्टल छीनने के आरोप में थाना राजौंद में मामला दर्ज किया गया है।
इसके अलावा आरोपी के खिलाफ कैथल, कुरुक्षेत्र और गनौर में लूट, स्नैचिंग, आर्म्स एक्ट और जानलेवा हमला करने से संबंधित करीब छह मामले पहले से दर्ज बताए गए हैं।
फोटो नं. 1 – जानकारी देते हुए डीएसपी सुशील प्रकाश
SEO Keywords: कैथल पुलिस, कैथल पुलिस मुठभेड़, मंडवाल माइनर मुठभेड़, राजौंद पुलिस, कैथल क्राइम न्यूज, वांछित आरोपी गिरफ्तार, गोविन्द गिरफ्तार, पुलिस पिस्टल छीनकर फरार, शामली से आरोपी गिरफ्तार, कैथल अपराध समाचार



Leave a Reply