“सच की आवाज़, हर दिन आपके साथ”

Advertisement

कैथल में मानसून को लेकर प्रशासन अलर्ट, जलभराव रोकने के लिए सभी विभाग सक्रिय: डीसी अपराजिता

कैथल, 11 जुलाई। मानसून के मौसम को देखते हुए कैथल जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। उपायुक्त (डीसी) अपराजिता ने कहा कि जिले में जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए सभी संबंधित विभागों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। अधिकारियों द्वारा लगातार फील्ड का दौरा किया जा रहा है और जहां भी किसी प्रकार की कमी सामने आती है, उसे तुरंत दूर किया जा रहा है।

लघु सचिवालय स्थित वीडियो कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान डीसी अपराजिता ने मानसून के दौरान जल निकासी व्यवस्था और संभावित बाढ़ से बचाव के लिए किए गए प्रबंधों की समीक्षा की। इससे पहले हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश के सभी उपायुक्तों के साथ बैठक कर मानसून की तैयारियों का जायजा लिया और जिला स्तर पर किए गए प्रबंधों की जानकारी प्राप्त की।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि कहीं भी जलभराव की स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए संबंधित विभाग पूरी गंभीरता से कार्य करें। साथ ही स्वास्थ्य विभाग को भी मलेरिया एवं अन्य जलजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए।

बैठक में डीसी अपराजिता ने बताया कि कैथल जिले की सभी प्रमुख ड्रेनों की दो बार सफाई करवाई जा चुकी है, जिससे जल निकासी में किसी प्रकार की बाधा नहीं आएगी। संबंधित विभागों के अधिकारी नियमित निरीक्षण कर रहे हैं और सभी को हर समय तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने बताया कि गुहला-चीका क्षेत्र को संभावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्र मानते हुए विशेष तैयारियां की गई हैं। सिंचाई विभाग द्वारा सरोला साइफन के 48 दर्रों की सफाई और लगभग 16 फुट गाद निकालने का कार्य पूरा किया जा चुका है। इसके अलावा घग्घर नदी के तटबंधों को भी मजबूत किया गया है।

बाढ़ नियंत्रण के लिए सिंचाई विभाग ने लगभग 20 हजार क्यूबिक मीटर मिट्टी का स्टॉक तैयार रखा है ताकि आवश्यकता पड़ने पर तुरंत उपयोग किया जा सके। साथ ही बांधों की सुरक्षा के लिए दो जेसीबी और दो पॉकलेन मशीनें भी तैनात की गई हैं।

डीसी ने नगर परिषद और नगर पालिकाओं को भी निर्देश दिए कि शहरी क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न न होने दें तथा जल निकासी व्यवस्था को पूरी तरह सुचारु बनाए रखें।

बैठक में जिला परिषद के सीईओ सुरेश राविश, एसडीएम कलायत अजय हुड्डा, एसडीएम गुहला मनीष कुमार यादव, सिंचाई विभाग के अधीक्षक अभियंता नीरज शर्मा, जन स्वास्थ्य विभाग के अधीक्षक अभियंता के.के. गिल, डीआरओ चंद्र मोहन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Focus Keywords:

कैथल मानसून, डीसी अपराजिता, कैथल जलभराव, गुहला-चीका बाढ़, हरियाणा मानसून, कैथल प्रशासन, घग्घर नदी, सरोला साइफन, मानसून अपडेट, कैथल न्यूज

SEO Tags:

Kaithal News, Kaithal Rain, Monsoon Haryana, DC Aparajita, Flood Preparedness, Guhla Cheeka, Ghaggar River, Waterlogging, Haryana News, Kaithal Harit News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *