कैथल, 13 सितंबर। जिला पुलिस द्वारा अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत एंटी नारकोटिक सैल कैथल पुलिस ने एक आरोपी को 27 बोतल हथकड़ी शराब सहित गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि एंटी नारकोटिक सैल कैथल में तैनात एचसी अनिल कुमार की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि गांव ग्योंग निवासी एक व्यक्ति अपने खेत कोठा में अवैध रूप से हथकड़ी शराब रखे हुए है।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने ग्योंग रोड पर बने खेत कोठा पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी रघबीर सिंह निवासी ग्योंग को काबू कर लिया।
कैनी से बरामद हुई 27 बोतल हथकड़ी शराब
पुलिस द्वारा खेत कोठा की जांच करने पर वहां रखी एक कैनी से 27 बोतल हथकड़ी शराब बरामद हुई। पुलिस ने बरामद शराब को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी।
इस संबंध में थाना सदर कैथल में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
जिला पुलिस का कहना है कि अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं और अवैध शराब की बिक्री एवं तस्करी में संलिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply